फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 51 एक्सटेंशन लेक्चरर्स प्रक्रिया से बाहर, नियमित शिक्षकों के तबादले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। उच्च शिक्षा विभाग की तबादला प्रक्रिया में राजकीय महाविद्यालय हिसार के 51 एक्सटेंशन लेक्चरर्स सहित जिले के अन्य कॉलेजों के अनेक लेक्चरर्स को शामिल नहीं किया गया है। इनमें कई पांच साल से अधिक समय से एक ही कॉलेज में सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

दूसरी ओर नियमित सहायक प्रोफेसरों के बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। इससे तबादला नीति की पारदर्शिता और समानता पर सवाल उठ रहे हैं। राजकीय महाविद्यालय हिसार के 141 नियमित शिक्षकों में से 121 और महिला महाविद्यालय के 32 में से 29 का स्थानांतरण किया गया है। एक्सटेंशन लेक्चरर्स को प्रक्रिया से बाहर रखने के कारण पदों पर उनके संभावित समायोजन को लेकर भी असमंजस है।
पदों के रेशनलाइजेशन के स्पष्ट दिशा-निर्देश नहीं होने से शिक्षक असमंजस में हैं। उनका सवाल है कि कई पद तबादले के लिए उपलब्ध क्यों नहीं दिखाए गए और इसके लिए कौन से मानदंड अपनाए गए। वहीं, समेकित मेरिट सूची (कंसोलिडेटेड मेरिट लिस्ट) सार्वजनिक नहीं होने से भी पारदर्शिता पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

शिक्षकों ने तबादलों में प्राप्त अंक, उपलब्ध पदों और स्थानांतरण के आधार की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की है।
शैक्षणिक सत्र के बीच शिक्षकों के स्थानांतरण से विद्यार्थियों की पढ़ाई और आंतरिक मूल्यांकन प्रभावित हो सकता है। नए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपने के दौरान मिड सेमेस्टर मूल्यांकन, विद्यार्थियों का रिकॉर्ड तैयार करने और विश्वविद्यालय को आंतरिक अंक भेजने में समन्वय की समस्या आ सकती है। इससे परीक्षा परिणाम भी प्रभावित होने की आशंका है।
राजकीय महाविद्यालय हिसार को मुख्यमंत्री की ओर से मॉडल संस्कृति महाविद्यालय के रूप में नामित किया गया है। इसके लिए विभिन्न समितियां गठित कर योजनाओं के क्रियान्वयन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकांश नियमित शिक्षकों के तबादले से समितियों का कामकाज और आगामी गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं।
नए शिक्षकों को जिम्मेदारी सौंपने और प्रशासनिक रिकॉर्ड हस्तांतरित करने में भी समय लगेगा। कॉलेज प्राचार्यों के सामने अब विषयवार शिक्षकों की उपलब्धता और शैक्षणिक गतिविधियां सुचारु रखने की चुनौती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें