फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली निगम आज रात 12 बजे तक लेगा 500 व 1000 के नोट

Fri, 11 Nov 2016 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
नक्सलियों के डूबेंगे 500 करोड़ - फोटो : social media
विज्ञापन
बिजली निगम द्वारा बिजली बिलों के लिए 500 व 1000 रुपये के नोट वीरवार शाम 5 बजे से शुक्रवार रात 12 बजे तक लिए जाएंगे। बिजली निगम के एसडीओ विनीत पातड़ के अनुसार डीएचबीवीएन के उच्च अधिकारियों के आदेशों के अनुसार देर रात 12 बजे तक बिजली काउंटर खुले रखे जाएंगे। गौरतलब है कि बिजली निगम द्वारा बुधवार व वीरवार शाम तक बिजली बिलों के लिए 500 व 1000 रूपये के नोट नहीं लिए जा रहे थे। इस कारण बिजली उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

आज काउंटरों पर भीड़ की संभावना
बिजली निगम द्वारा वीरवार शाम से शुक्रवार रात 12 बजे तक 500 व 1000 रुपये के नोटों के लेने के आदेश के बाद शुक्रवार को बिल भरने के लिए काफी संख्या में उपभोक्ता आ सकते हैं। गौरतलब है कि बुधवार से निगम द्वारा बड़े नोट स्वीकार नहीं किए जा रहे थे। हालांकि निगम द्वारा बिल भरने के लिए एक सप्ताह का समय उपभोक्ताओं के लिए बढ़ा दिया गया था।

निगम की आमदनी हुई आधी
निगम द्वारा 500 व 1000 रुपये के नोट न लेने के कारण बिजली निगम की कमाई भी आधी रही। निगम की सिविल डिवीजन में 8 नवंबर को जहां 27 करोड़ 27 लाख 4 हजार 341 रुपये की आमदनी बिलों की पेमेंट से हुई थी। वहीं 10 नवंबर को बड़े नोट न चल पाने के कारण सिर्फ 22 लाख 81 हजार 728 रुपये का राजस्व बिलों की राशि के रूप में प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें