फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैशलेस करने के लिए हर महकमे में लगेगी स्वैप मशीनें

Thu, 01 Dec 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हिसार
विज्ञापन
Swap Machine - फोटो : Bureau
विज्ञापन
कैशलेस सिस्टम को बढ़ावा देने के लिए सरकारी महकमों में पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें लगाई जाएंगी। शहर के प्रमुख स्थानों पर बैंकों की ओर से पीओएस सेंटर बनाए जाएंगे। इससे सरकारी विभागों के साथ समाज में व्यापक बदलाव आएगा। सरकारी विभागों में कैश जमा कराना बीते समय की बात हो जाएगी। जीजेयू ने कैशलेस की घोषणा ही कर दी है। इसके लिए वहां स्वैप मशीनें लगा दी गई हैं। इधर, सरकारी विभाग के अधिकारियों को मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग के लिए मोबाइल एप से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। अगले सप्ताह तक कम से कम एक ट्रांजेक्शन इस तकनीक से करने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

डीसी निखिल गजराज का कहना है कि सरकारी विभाग नकद में भुगतान कम से कम लें। कैशलेस सिस्टम को बढ़ाने के लिए तकनीक को अपनाएं। इससे सभी को फायदा होगा। विभागों में पीओएस (प्वाइंट ऑफ  सेल) मशीन लगवाना सुनिश्चित करें। बैंक अधिकारियों से तालमेल कर स्वैप मशीन अपने विभाग में लगवाएं, जिससे जनता को अपने सरकारी कार्य के दौरान जो फीस कार्य के एवज में देनी पड़ती है, उसमें दिक्कत न आए। अपने अधीनस्थ कर्मचारियों को इस बारे में जनता को जागरूक करें। लोगों को इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल  बैंकिंग, पीओएस, यूपीआई (यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेस), डिजिटल वॉलेट के माध्यम से भुगतान करने के लिए जागरूक करेें।

क्रेडिट कार्ड उपयोग नहीं करते अधिकारी
मीटिंग में अधिकारियों से पूछा गया कि कितने लोग क्रेडिट कार्ड उपयोग करते हैं तो महज एक-दो लोगों ने ही हाथ खड़े किए। डेबिट कार्ड के बारे में पूछा तो सभी ने हाथ उठाया। डीसी ने कहा कि डेबिट कार्ड से सरल तरीके से भुगतान कर सकते हैं।
विज्ञापन


नई करेंसी जितनी जमा करें, मर्जी हो तब निकाल लें
पीएनबी की डीजीएम नीरा कटारिया ने बताया कि नागरिक अपने बैंक खाते में नई करेंसी जमा कराएं। जो खाता धारक अपने खाते में जितनी नई करेंसी जमा कराएगा, अपनी जरूरत के अनुसार जब चाहे इतनी करेंसी वापस निकाल सकेगा। फिलहाल सामान्य उपभोक्ताओं के लिए सप्ताह में 24 हजार निकालने की लिमिट है।

इन विभागों को कैशलेस करने की तैयारी
बिजली निगम, जन स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, आरटीए, हरियाणा परिवहन, ई-दिशा, तहसील कार्यालय, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, दूरसंचार निगम, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रिटेल कारोबार।

बाजारों में भी हो पीओएस
डीसी ने कहा कि एसडीएम अपने क्षेत्र में सामाजिक संस्था, धार्मिक संस्थान, पेट्रोल पंप एसोसिएशन, किराना बाजार एसोसिएशन, सब्जी मंडी, अनाज मंडी, होलसेल कपड़ा मार्केट, फार्मासिस्ट एसोसिएशन, कैंटीन, शोरूम, लोहा मंडी, काठमंडी एसोसिएशन से मीटिंग कर इन स्थानों पर पीओएस मशीन के बारे में लोगों को भी जागरूक करें।
डीसी बोले, एक सप्ताह में मशीन दो, बैंक बोले 15 दिन लगेंगे
डीसी निखिल गजराज ने कहा कि सीएम के निर्देश हैं कि जल्द कैशलेस सिस्टम की ओर बढे़ं, बैंक एक सप्ताह में पीओएस मशीन उपलब्ध करा दें। बैंक अधिकारियों ने कहा कि इस तरह की मशीन उपलब्ध कराने में उन्हें कम से कम 15 दिन का समय लगेगा।

केवल 70 एटीएम ही चले
जिले में कैश की कमी के कारण 80 प्रतिशत एटीएम नहीं चल पा रहे। जिले में कुल 325 एटीएम हैं, जिनमें बुधवार को केवल 70 मशीनों में ही कैश डाला गया। अधिकतर एटीएम दोपहर से पहले ही खाली नजर आए। बैंकों से भी लोगों को खाली हाथ लौटना पड़ा।
मीटिंग में एडीसी विजय कुमार, एसडीएम हिसार अशोक कुमार बंसल, एसडीएम बरवाला पृथ्वी सिंह, एसडीएम हांसी अनिल नागर, सिटीएम सरजीत नैन, ईओ हुडा सुमित कुमार, एसीयूटी जयबीर यादव, पीएनबी की मंडल प्रमुख नीरा कटारिया, उप मंडल प्रमुख एसएस शर्मा, एलडीएम बीके ढींगड़ा सहित अन्य अधिकरी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें