फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: जमालपुर रेलवे स्टेशन पर एक अक्तूबर से होगा 5 गाड़ियों का ठहराव

Wed, 27 Sep 2023 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
रेल गाड़ियों के ठहराव को लेकर विभाग की साईट पर  जारी सूचना।
विज्ञापन
टोहाना।
विज्ञापन

जमालपुर रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ियों के ठहराव की मांग को लेकर अंबाला में डीआरएम से मिलने के बाद पांच गाड़ियों का ठहराव पिरथला-ललौदा रेलवे स्टेशन पर एक अक्तूबर से कर दिया है। इसको लेकर विभाग ने अपनी साइट पर सूचना जारी कर दी है। हालांकि, जमालपुर स्टेशन मास्टर से जब बातचीत की तो उन्होंने कहा लिखित में कोई सूचना नहीं आई है।
बता दें कि इन स्टेशनों पर रेलगाड़ियों के ठहराव की मांग को लेकर अनेक गांवों के ग्रामीणों ने धरना दिया था, यहां भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने मौके पर पहुंचकर समर्थन दिया था। इस दौरान रेलवे के अधिकारियों को ट्रेनों के ठहराव न करने पर धरने की चेतावनी दी थी। इस दौरान पिरथला के सरपंच रामकुमार, पूर्व सरपंच डॉ. दलबीर सिंह, ललोदा के सरपंच विनोद कुमार, ठरवा के सरपंच प्रतिनिधि राजेश बाला, रमेश डांगरा, गाजूवाला से सतनारायण ने ज्ञापन देकर ठहराव करवाने की मांग की थी।
विज्ञापन

ये रहेगा गाडियों के ठहराव का शेडयूल
विभाग की साइट पर आई जानकारी के अनुसार एक अक्तूबर से 04745 चूरू लुधियाना एक्सप्रेस स्पेशल का ठहराव दौलतपुर, गाजूवाला, पिरथला-ललौदा एंव कूदनी स्टेशन पर होगा। 04571 भिवानी-धुरी एक्सप्रेस स्पेशल का ठहराव भी इन सभी स्टेशन पर होगा। 04572 धुरी-सिरसा एक्सप्रेस स्पेशल का ठहराव सभी स्टेशन पर होगा। 04576 का लुधियाना- हिसार एक्सप्रेस स्पेशल का ठहराव होगा। 04746 लुधियाना-हिसार एक्सप्रेस स्पेशल का ठहराव होगा।
विज्ञापन


इन गाड़ियों का नहीं होगा ठहराव
साइट से मिली जानकारी के अनुसार 04743 हिसार-लुधियाना एक्सप्रेस स्पेशल का ठहराव दौलतपुर स्टेशन पर होगा जबकि गाजूवाला पिरथला ललौदा एवं कूदनी पर नहीं होगा। वहीं, 04744 लुधियाना-चूरू एक्सप्रेस स्पेशल, 04575 हिसार लुधियाना एक्सप्रेस स्पेशल का ठहराव किसी भी स्टेशन पर नहीं होगा।

कोटइन रेल गाड़ियों के ठहराव को लेकर हमारे पास कोई नोटिफिकेशन प्राप्त नहीं हुआ है। वेबसाइट पर सूचना की जानकारी भी यात्रियों ने ही दी है।
-प्रदीप कुमार, जमालपुर शेखां स्टेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें