फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar Weather: दो दिनों में तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी, गर्मी व उमस से लोग परेशान

Wed, 10 Aug 2022 02:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, हिसार (हरियाणा)

सार

जिले में अभी तक सामान्य से 38 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 9 अगस्त तक जिले में 259.2 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 188.1 एमएम है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश के लंबे अंतराल के कारण गर्मी एक बार फिर से बढ़ने लगी है। दो दिनों में शहर के दिन के तापमान में 5 डिग्री की बढ़ोतरी हो चुकी है। वहीं सुबह-शाम वातावरण में नमी की मात्रा 50 प्रतिशत से ऊपर है, जिससे उमस ने बेहाल कर दिया है। बता दें कि शहर से 5 अगस्त के बाद बारिश नहीं हुई है।

विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन के अनुसार हरियाणा में लगातार दक्षिणी पूर्वी नमी वाली हवाओं की आवाजाही बनी हुई है। मगर वर्तमान समय में कोई प्रभावी मौसमी प्रणाली का प्रभाव प्रदेश पर नहीं है। साथ ही मानसून टर्फ रेखा भी दक्षिणी बनीं हुईं हैं, जिसकी वजह से प्रदेश में ज्यादातर जगहों पर बादलवाही ही देखने को मिल रही है। सिर्फ सीमित स्थानों पर बिखराव वाली बारिश देखने को मिल रही है।
 

यूं बढ़ा दिन का तापमान
तिथि         अधिकतम तापमान
9 अगस्त         37.4
8 अगस्त         35.4
7 अगस्त          32.6
 

जिले में अभी तक 38 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश
हालांकि जिले में अभी तक सामान्य से 38 प्रतिशत बारिश ज्यादा हुई है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार एक जून से 9 अगस्त तक जिले में 259.2 एमएम बारिश हुई है, जबकि सामान्य बारिश 188.1 एमएम है। वहीं इस माह में अभी तक 38.0 एमएम बारिश दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें