फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वास्थ्य शिविर में 477 लोगों की हुई जांच

Fri, 26 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार

सार

हिसार के चौधरीवास प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। शिविर में डॉक्टरों ने 477 लोगों को परामर्श व विभिन्न स्वास्थ्य जांच सेवाएं दीं। इससे ग्रामीण महिलाओं को व्यापक स्वास्थ्य लाभ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें


विज्ञापन

हिसार। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार अभियान के तहत वीरवार को गांव चौधरीवास स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में एक दिवसीय स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर का शुभारंभ ग्राम पंचायत चौधरीवास के समाजसेवी संजय डालमिया, बीडीसी सदस्य मोहर सिंह और सुरजीत ने किया।
विज्ञापन

यह शिविर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) आर्यनगर के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोशन लाल शर्मा की देखरेख में आयोजित हुआ। अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के डॉ. मुरुगापांडी, डॉ. हिमलया, डॉ. धीरेज, डॉ. सुनील, डॉ. निशांत, डॉ. सौरव, डॉ. पूजा और डॉ. तनुश्री ने 477 लोगों को परामर्श दिया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की एएनसी जांच, हीमोग्लोबिन परीक्षण, बच्चों और महिलाओं का टीकाकरण, मधुमेह व उच्च रक्तचाप की जांच, स्तन व गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की स्क्रीनिंग, आयुष्मान भारत कार्ड व आधार आधारित स्वास्थ्य खाता (एबीएचए) नंबर निर्माण जैसी सेवाएं दी गईं। इस दौरान डॉ. दीपिका, डॉ. प्रवीण, डॉ. विनोद, डॉ. पत्रिका, डॉ. मंजू, डॉ. अमिता और डॉ. कंचन ने भी सेवाएं दीं। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें