फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: महावीर कॉलोनी व कैमरी रोड जलघर में 4-4 दिन का पानी बचा, आज से कटौती की संभावना

सार

हिसार में जल संकट को लेकर उपायुक्त अनीश यादव ने अधिकारियों के साथ बैठक की। महावीर कॉलोनी और कैमरी रोड जलघरों में पानी कम होने से इन क्षेत्रों में सप्लाई कटौती की संभावना है। 30 सितंबर को नहरों में साफ पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिसार। उपायुक्त अनीश यादव ने वीरवार को पेयजल समस्या के संबंध में अधिकारियों के साथ बैठक की। उपायुक्त ने कहा कि 30 सितंबर को शहर के जलघरों को भरने के लिए नहरों में 10 घंटे के लिए पानी छोड़ा जाएगा। वहीं जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि महावीर कॉलोनी व कैमरी रोड जलघर में 4-4 दिन का ही पानी बचा है। ऐसे में शुक्रवार को इन जलघरों से जुड़े एरिया में पेयजल आपूर्ति में कटौती की जा सकती है।
विज्ञापन

बैठक में उपायुक्त ने नहरों में पानी छोड़े जाने को लेकर सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ विचार विमर्श किया। इस दौरान तय किया गया कि 30 सितंबर से पहले नहरों में डाले जा रहे खेतों के पानी को बंद करवाया जाएगा। इससे नहरों में चल रहा दूषित पानी आगे चला जाएगा और पीछे से दूषित पानी बंद करने से नहरों में और दूषित पानी नहीं आएगा। इसके बाद 30 सितंबर को नहरों में 10 घंटे के लिए साफ पानी छोड़ा जाएगा। इस दौरान संबंधित विभाग इस पानी को लिफ्ट करके जलघरों को भर सकेंगे। फिर दो-तीन दिन बाद नहरों में फिर से साफ पानी छुड़वाया जाएगा।
आजाद नगर जलघर में 3 दिन का पानी पर कोई योजना तैयार नहीं की
आजाद नगर जलघर में 3 से 4 दिन का ही पानी बचा है। मगर अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति को लेकर कोई योजना तैयार नहीं की है। उधर महावीर कॉलोनी व कैमरी रोड जलघर में 4-4 दिन का पानी बचा है तो इन जलघरों से जुड़े एरिया में पानी कटौती की जा सकती है। स्काडा व सातरोड जलघर में 10 दिन का पानी है तो इनसे जुड़े एरिया में पानी की कटौती नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें