फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4.73 लाख बच्चों और 28,191 महिलाओं को दी जा चुकी है एल्बेंडाजोल : डॉ. रितु

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्वास्थ्य विभाग ने कृमिमुक्ति अभियान चलाया है। इसके तहत 26 अगस्त से दो सितंबर तक सभी बच्चों और महिलाओं को एल्बेंडाजोल की खुराक दी जा रही है। कई महिलाओं समेत बच्चों भी परजीवी कृमि के कारण कमजोर हो रहे हैं। उन्हें इससे उबारने के लिए जिले में एक से 19 वर्ष तक के 5.80 लाख बच्चों और 20 से 24 साल तक की 42,057 विवाहिताओं को यह दवा दी जा रही है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) की नोडल अधिकारी डॉ. रितु सिंगला ने बताया कि जिले के 4.73 लाख बच्चों और 28,191 महिलाओं को यह दवा दी जा चुकी है। अब विभागीय कर्मचारी वंचित बच्चों और महिलाओं को यह दवा चिकित्सक के परामर्श पर दे रहे हैं। यह अभियान हर साल छह माह के अंतराल पर फरवरी और अगस्त में चलाया जाता है। गर्भवती, धात्री, बीमार, दूसरी दवा खाने वालों को दवा नहीं लेनी है। इसे निगलना नहीं बल्कि चबाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें