फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: विज्ञान प्रदर्शनी में जहाजपुल के सुधाकर प्रथम रहे

विज्ञापन
 गंगवा स्कूल में नाटक प्रस्तुत करते विद्यार्थी।
विज्ञापन
हिसार। प्रथम खंड के जीजीएसएसएस गंगवा में शुक्रवार को खंडस्तरीय विज्ञान पर्यावरण प्रदर्शनी और ड्रामा आयोजित किया गया। विज्ञान प्रदर्शनी में जहाजपुल के सुधाकर प्रथम, गंगा के ध्रुव द्वितीय, मॉडल टाउन के अनूप तृतीय रहे। भगाना गांव के आशु ने सांत्वना पुरस्कार जीता।
विज्ञापन

इसमें प्रथम विद्यार्थी को 8,000, द्वितीय विद्यार्थी को 6,000, तृतीय विद्यार्थी को 4,000 और सांत्वना पुरस्कार में 2,000 रुपये मिलेंगे l विज्ञान ड्रामा में जिंदल विद्यालय प्रथम, गंगवा विद्यालय द्वितीय और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल तृतीय रहा। डॉ. ज्योति कौशिक, डॉ. सरोज नेहरा, रेनु, विनीत, मीना, इंदु निर्णायक रहीं।
पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन विभाग के अनुदान से शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुरूप बीईओ हिसार प्रथम अजय कुमार की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें कुल 55 और ड्रामा में 30 टीमें शामिल रहीं। इनमें 300 विद्यार्थी शामिल थे। बीआरपी विज्ञान कमलेश संयोजक रहे। डिप्टी डीईओ महेंद्र सिंह, डीएसएस नरेंद्र भाटिया, डीएमएस संदीप सिंधु, मेजबान विद्यालय की प्राचार्य सुमेधा, मुन्नी देवी, राहुल और एबीआरसी मुकेश ने बच्चों को प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें