संवाद न्यूज एजेंसी
हिसार। लाला लाजपत राय पशु-चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय में रविवार को पशु चिकित्सा पशुधन विकास डिप्लोमा (वीएलडीडी) कोर्स की 1293 सीटों के लिए 4670 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा दी। विश्वविद्यालय ने कुल आठ परीक्षा केंद्र बनाए थे। परीक्षा सुबह 11:30 बजे से 1:15 बजे तक आयोजित की गई।
इस बार 5532 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4670 ने परीक्षा में भाग लिया। पैरा वेटरनरी साइंस संस्थान के निदेशक डॉ. पवन कुमार ने परीक्षा प्रबंधन की जानकारी दी। 6 घंटे बाद ही विवि ने परीक्षा का परिणाम भी जारी कर दिया। इसमें जींद के सौरभ ने 93 अकं लेकर प्रथम स्थान पाया और हांसी की आरजू व झज्जर के अमन शर्मा ने 92 अकं प्राप्त कर दूसरा स्थान पाया। इसके अलावा फतेहाबाद के दीपक व हिसार के राहुल ने 91 अंक लेकर तृतीय स्थान पाया।