फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खेल महाकुंभ में पहलवान तनिषा ने जीता सोना, अलका ने चांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पंचकूला में हुए राज्यस्तरीय खेल महाकुंभ में कुश्ती खिलाड़ी तनिषा ने स्वर्ण पदक जीता है तो वहीं 50 किलोग्राम भारवर्ग में अलका ने रजत पदक पर कब्जा किया है। इसके अलावा अनु ने 62 और हिमानी ने 55 किलोग्राम भारवर्ग में कांस्य पदक अपने नाम किया है। चारों बेटियां बहबलपुर में पीएम श्री गवर्नमेंट स्कूल में अभ्यास कर रही हैं। खेल महाकुंभ 24 से 26 सितंबर तक आयोजित हुए थे।
विज्ञापन

कोच रामनिवास ने बताया कि 65 किलोग्राम भारवर्ग में तनिषा का फाइनल मुकाबला कुरुक्षेत्र की साक्षी के साथ हुआ। इस मुकाबले में तनिषा के प्रदर्शन को देखते हुए रेफरी ने उसे विजेता घोषित कर दिया और स्वर्ण पदक जीत लिया।
इसी प्रकार 50 किलोग्राम भारवर्ग में अलका का फाइनल मुकाबला सोनीपत की हंसिका के साथ खेला गया। मगर इसमें वह 6-3 से हार गई और उसे रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन

स्वर्ण पदक विजेता तनिषा ने बताया कि तीन साल पहले गांव में सीनियर खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर कुश्ती की शुरुआत की थी। उसके बाद मैंने पीछे मुड़कर नहीं देखा। अब मैं नेशनल चैंपियनशिप की तैयारी कर रही हूं। अगला लक्ष्य नेशनल में स्वर्ण पदक जीतना है।
कोच रामनिवास ने बताया कि तनिषा खेल विभाग की ओर से चल रही नर्सरी के तहत प्रशिक्षण ले रही है। खिलाड़ियों की उपलब्धियों को देखते हुए अन्य बेटियों का भी कुश्ती के प्रति रुझान बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें