फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रीट वेंडिंग जोन के लिए कंपनी ने सेक्टरों की जगह ज्यादा नाप ली, अब दोबारा करना होगा सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। स्ट्रीट वेंडिंग जोन बनाने के लिए नोएडा की निजी कंपनी ने सर्वे में शहर के सेक्टरों की जगह ज्यादा नाप ली। वहीं नगर निगम की कुछेक जगहों को ही चिह्नित किया गया है। अधिकारियों के अनुसार निगम के पास शहर में काफी जगह है, जिसे सर्वे में शामिल नहीं किया गया। इसलिए अब कंपनी को दोबारा से सर्वे करते हुए निगम की जगह को भी शामिल करने का निर्देश दिया गया है।
मंगलवार को कंपनी की अर्बन प्लानर और निगम अधिकारियों के बीच बैठक हुई। इसमें कंपनी अधिकारी ने सर्वे रिपोर्ट अधिकारियों के सामने रखी। इस बैठक में निगम की ओर से डीएमसी डॉ. पीके हुड्डा, एसई रामजीलाल, एक्सईएन एचके शर्मा व एमई सुरेश गोयल, सीपीओ संदीप कुमार ने सर्वे रिपोर्ट का बारीकी से अध्ययन किया।
विज्ञापन


यहां बताई गई निगम की खाली जगह
निगम के एसई रामजीलाल ने कंपनी की अधिकारी को बताया कि नगर निगम के पास पुरानी सब्जी मंडी ओवरब्रिज के नीचे, मधुबन पार्क के सामने की खाली जगह, मिलगेट के जिंदल पार्क के सामने नाले के ऊपर की जगह, अस्थायी धोबी घाट की जगह, फेज-3 नाले के ऊपर की जगह, पटेल नगर के कम्यूनिटी सेंटर के साथ की जगह खाली पड़ी हुई है। इन सभी जगहों पर स्ट्रीट वेंडर्स को जगह अलॉट की जा सकती है। इसके बाद कुछ स्थानों का कंपनी अधिकारी को मौका भी दिखाया गया। अब दोबारा से निगम की इन जगहों को भी शामिल करते हुए कंपनी द्वारा दोबारा सर्वे रिपोर्ट तैयार की जाएगी।

इसलिए बनने हैं स्ट्रीट वेंडिंग जोन
दरअसल, शहर में 4100 से ज्यादा रेहड़ीचालकों ने अपना पंजीकरण नगर निगम के पास करवाया है। इन रेहड़ी चालकों द्वारा फिलहाल शहर में बेतरतीब तरीके से रेहड़ियां लगाई जाती हैं, जो जाम का कारण बनती है और अव्यवस्था बनाती है। इसलिए इन रेहड़ी चालकों के लिए विशेष स्थान निर्धारित होने हैं। इसी के लिए नोएडा की निजी कंपनी को टेंडर दिया गया है।
विज्ञापन


20 पार्षदों से भी ब्योरा लेने को कहा
अधिकारियों ने कंपनी की टीम को 20 पार्षदों के नाम और मोबाइल नंबरों की सूची भी दी। कंपनी अधिकारियों से कहा गया कि वार्ड में खाली निगम की जगहों के बारे में पार्षदों से भी ब्यौरा लिया जा सकता है। जब भी सर्वे किया जाए तब पार्षदों का भी सहयोग ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें