फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल-डीजल के रेट को लेकर उकलाना में कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
उकलाना में कांग्रेस ने मनाया विश्वासघात दिवस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उकलाना मंडी।
पेट्रोल, डीजल के लगातार बढ़ रहे दामों के विरोध में पूर्व विधायक नरेश सेलवाल के नेतृत्व में कई कांग्रेस वर्करों ने विश्वासघात दिवस मनाया। इस दौरान उन्होंने उपतहसील कार्यालय के सामने धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पूर्व विधायक नरेश सेलवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने इस देश की जनता के खून-पसीने की कमाई को जमकर लूटने का कार्य किया है। नोटबंदी की आड़ में अरबों रुपया इधर-उधर किया गया है। उन्होंने राज्य सरकार की कार्य-प्रणाली पर भी सवाल उठाए। देश के कई राज्यों में आज पेट्रोल 85 रुपये लीटर से पार हो चुका है। हरियाणा में पेट्रोल 78 रुपये से ज्यादा के भाव पर मिल रहा है। सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल के रेट कम करने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया। नरेश सेलवाल ने कहा कि आज थाना, तहसील, खंड कार्यालय, मार्केट कमेटी की ऊपरी कमाई के अड्डे बन चुके हैं। इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में श्याम सुंदर बंसल, कृष्ण गाजूवाला, बलकार सिंह, दीपक मेहरा, हवा सिंह नैन, जगन्नाथ बवेजा, राजेश भुटानी, सुरेंद्र लितानी, विनोद धत्तरवाल, का. रामफल सेलवाल, सन्नी पातड़, सुनील प्रभुवाला, रामचंद्र, कृष्ण महला, नरेंद्र घणघस, मोलड़ सिंह, विजय कुमार, चंद्र छिरंग, बलविंद्र सिंह साहू, राजबीर नैन, विरेंद्र, मीनू, बलदेव सिंह, रामबिलास, सतपाल जैन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें