फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने चार जिलों के 154 विस्तारकों का एक साल कार्यकाल बढाया ,31 को कैंप

विज्ञापन
विज्ञापन
चार जिलों के 154 विस्तारकों का एक साल कार्यकाल बढ़ाया, 31 को कैंप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
उकलाना मंडी।
लोकसभा 2019 की तैयारियों को लेकर पूर्ण कालिक विस्तारक योजना को एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया हैं। सिरसा, हिसार, भिवानी, फतेहाबाद में 154 विस्तारक पुन: तैनात किए जा रहे है। उनका एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 31 तारीख को फतेहाबाद में लगाया जाएगा। ये जानकारी हरियाणा वेयरहाऊसिंग कॉरपोरेशन के चेयरमैन श्रीनिवास गोयल ने अपने निवास स्थान पर शनिवार को पत्रकारों से बातचीत में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शिविर में भारत भूषण मिड्ढा प्रशिक्षण देंगे। उन्होंने कहा कि हम हलका उकलाना में भी रिकार्ड संख्या में विकास कार्य हुए हैं। लोकसभा चुनाव 2019 में भी भाजपा बहुमत लेकर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनाए इस लक्ष्य को लेकर काम कर रहे हैं। मार्केट कमेटी के चेयरमैन सतपाल शर्मा पर अधिकारी से पांच लाख रुपये की रिश्वत मांगने के सवाल पर श्रीनिवास गोयल ने कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है। सरकार भ्रष्टाचार को कतई सहन नहीं करेगी। अगर वसूली को लेकर कोई शिकायत आएगी तो जांच कराएंगे। भ्रष्ट अपना हो या गैर किसी को बख्शा नहीं जाएगा। कांग्रेस के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल की ओर से पेट्रोल व डीजल के बढ़ते दामों पर प्रदर्शन के सवाल पर श्रीनिवास ने कहा कि 10-15 आदमी का जुगाड़ कर यह भी अपनी राजनीति चला रहा है। श्रीविश्वकर्मा चेरिटेबल ट्रस्ट के प्रधान लखबीर सिंह, सचिव राजकुमार आदि ने श्रीनिवास गोयल से मिलकर उन्हें प्रस्तावित रेलवे ओवर ब्रिज के निर्माण से ऑटो मार्केट को होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया। इस मौके पर रामफल नैन, वासुदेव शर्मा, हरपाल पातड़, गौरीशंकर गोयल, दीपक गोयल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें