फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय महिला कॉलेज में छात्राएं कर सकेगी एमए अंग्रेजी की पढ़ाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
छात्राओं को एक ही छत के नीचे सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उच्च शिक्षा विभाग ने हिसार शहर के राजकीय महिला कॉलेज में एमए अंग्रेजी का नया कोर्स शुरू किया है। गर्ल्स कॉलेज को नए सत्र में कोर्स शुरू करने की मान्यता दे दी गई है। साथ ही बीएससी नॉन मेडिकल में 40 सीटों की बढ़ोतरी की गई है। नए कोर्स के शुरू होने से गरीब परिवार से संबंध रखने वाली छात्राओं को काफी सहूलियत मिलेगी। छात्राओं को इसी कॉलेज में अपनी पढ़ाई जारी रखने का अवसर मिलेगा।
2003 में बने कॉलेज में पहली बार मिली पीजी की मान्यता
कॉलेज प्राचार्य के अनुसार शहर में महलिा कॉलेजकी शुरुआत वर्ष 2003 में हुई थी। पिछली बार भी इस कॉलेज में पीजी के कोर्स के लिए काफी प्रयास किए गए थे। मगर मान्यता नहीं मिल पाई। काफी प्रयासों के बाद आखिर उच्चतर शिक्षा विभाग ने महिला कॉलेज में पीजी का कोर्स शुरू कर लड़कियों को पढ़ाई जारी रखने का सुनहरा अवसर प्रदान किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी प्रयासों के बाद कॉलेज में उच्चतर शिक्षा विभाग ने नया कोर्स शुरू किया है। साथ ही बीएससी नॉन मेडिकल में 40 सीटों की बढ़ोतरी की है, ताकि गरीब छात्राओं को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए।
कैलाशचंद्र, प्राचार्य, राजकीय महिला कॉलेज, हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें