फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम, चार मंत्री, डीजीपी के शहर में होने के बावजूद शहर में होता रहा उपद्रव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
भारत बंद को लेकर क्रांतिमान पार्क में एकत्र हुए। सीएम मनोहर लाल के कार्यक्रम से महज एक किलोमीटर की दूरी पर लोगों ने रोड जाम कर दिया। सीएम, चार मंत्रियों के अलावा डीजीपी खुद शहर में होने के बावजूद दुकानों पर पथराव हुआ। एसएचओ ललित कुमार का सिर फोड़कर तीन लोगों को घायल कर दिया गया। हालात काबू करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। आंसू गैस के गोले भी छोड़े।
सीएम मनोहर लाल, प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, परिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार सोमवार को शहर में थे। सुरक्षा व्यवस्था संभालने के लिए खुद डीजीपी बीएस संधू हिसार आए थे। सीआईडी के आईजी अनिल राव, सीएम सिक्योरिटी सहित तमाम सुरक्षा अधिकारी शहर में होने के बावजूद हालात बेकाबू हो गए। दोपहर के समय कुछ शरारती लोगों ने प्रदर्शन के नाम पर दंगा शुरू कर दिया। पुलिस ने शहर के ट्रैफिक को पहले ही डायवर्ट कर दिया था। हंगामा करने वाले ने गोविंद ढाबा के बाहर काउंटर पर हमला कर हंगामा शुरू किया। इसके बाद पास के पाहूजा जूस कॉर्नर, सी बीकानेर मिष्ठान भंडार पर तोड़फोड़ की। उत्पात करने वालों ने जवाहर नगर में एक दुकान में तोड़-फोड़ कर जितेश से मारपीट की। हुड़दंग करते हुए कांग्रेस भवन के सामने रोडवेज बस को रोककर उसके शीशे तोड़ डाले। कांग्रेस भवन में लगे बैनर भी फाड़ दिए। सड़क पर पत्थर डालकर सड़क को अवरोधित किया। फव्वारा चौक पर खड़ी रोडवेज बस के शीशे तोडे़। यहां एक सहकारी समिति की बस को भी निशाना बनाया गया। हमलावरों के हाथों में लोहे की रॉड, डंडे भी थे।
विज्ञापन

हुड़दंगियों ने रेड स्कवायर मार्केट के पास कारों के शीशे तोड़ने शुरू तो वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने रोकने का प्रयास किया। सिटी थाना एसएचओ ललित कुमार ने रोकने का प्रयास किया तो उन पर पथराव शुरू कर दिया। इसमें एक पत्थर ललित के सिर पर मारा। उनका सिर फूट गया। पुलिस कर्मी राकेश सहित कुछ अन्य को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन

भाजपा नेता की गाड़ी पर हमला
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम वर्मा सीएम के कार्यक्रम से लौट रहे थे। बीकानेर चौक के पास उपद्रवियों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया। पहले भाजपा की झंडी को फाड़ा। फिर गाड़ी पर रॉड से हमला बोला। इसमें उनकी गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें