फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सीएम होंगे शहर में तक काली पट्टी से हाथ बांधकर प्रदर्शन करेंगे दलित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दलित संगठनों ने दो अप्रैल को हिसार के बाजार बंद करने के लिए व्यापारियों से समर्थन मांगा। दलित संगठन काली पट्टी से हाथ बांधकर अपना विरोध जताते हुए जुलूस निकालेंगे। दलित समाज के सभी कर्मचारी दो अप्रैल को अवकाश पर रहेंगे। कुछ संगठनों ने सीएम को काले झंडे दिखाने का एलान भी किया है।
दलित संगठनों की बैठक शनिवार को वाल्मीकि मंदिर में हुई। इसमें पार्षद मान सिंह चौहान और नगर निगम सफाई कर्मी यूनियन के प्रधान प्रवीण कुमार ने अध्यक्षता की। मीटिंग में राजगुरु मार्केट एसोसिएशन, तेलियान पुल मार्केट, नागोरी गेट मार्केट, पुरानी सब्जी मंडी मार्केट सहित कई मार्केट के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। इसमें दलित संगठनों के प्रतिनिधियों ने व्यापारियों से दो अप्रैल को बुलाए गए भारत बंद में सहयोग मांगा।
विज्ञापन

मान सिंह चौहान और प्रवीण कुमार ने बताया कि दो अप्रैल को दलित वर्ग का कोई भी कर्मचारी ड्यूटी नहीं करेगा। सभी सामूहिक अवकाश लेकर विरोध में शामिल होंगे। क्रांतिमान पार्क से लघु सचिवालय तक विरोध जलूस निकालेंगे। मीटिंग में गौतम सरदाना, डिप्टी मेयर भीम महाजन, गुलजार काहलो, राजगुरु मार्केट ऑर्गेनाइजेशन प्रधान अक्षय मलिक, सज्जन लावट, पूर्व पार्षद पंकज दीवान, नागोरी मार्केट प्रधान मंगल ढालिया, नरेश कुमार, कृष्णा दुग्गल, कुलदीप सिंह वाल्मीकि, जोगीराम खुंडिया सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे।
नहीं करेंगे सफाई
दो अप्रैल को सीएम मनोहर लाल हिसार में होंगे। ऐसे में नगर निगम के कर्मचारियों ने सफाई न करने का एलान किया है। सभी कर्मचारी क्रांतिमान पार्क में एकत्रित होकर विरोध जताएंगे। दलित संगठनों ने दो अप्रैल को हिसार में आने पर सीएम को काले झंडे दिखाकर विरोध जताने का फैसला लिया है। काले झंडे किस कार्यक्रम में दिखाएंगे इसका एलान नहीं किया है। सीएम के हिसार में तीन कार्यक्रम हैं।
विज्ञापन


काली पट्टी बांधेंगे हाथों पर
दलित समाज के प्रदर्शनकारी अपने हाथों को काली पट्टी से बांधकर अपना विरोध जताएंगे। इसमें दिखाएंगे कि दलितों के हाथ इस तरह से बांध दिए गए हैं। दूसरा मकसद यह भी है कि प्रदर्शनकारियों के हाथ बंधे हुुए थे। अगर इस दौरान कोई हंगामा, दंगा, तोड़फोड़ कर दलित संगठनों को बदनाम करने का प्रयास करेगा तो आरोप इन संगठन पर नहीं आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें