फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले खून से ज्यादा गांव और गुहांड का रिश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिवानी मंडी।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को पूर्ण राज्य का अधिकार नहीं है और केंद्र की सरकार कई जनकल्याण के निर्णयों में अड़चन लगा देती है। हरियाणा को पूर्ण राज्य का अधिकार है और आम आदमी पार्टी सत्ता में आई तो बता देंगे कि राज किस प्रकार से किया जाता है।
केजरीवाल ने सिवानी से अपने खून के रिश्ते बताते हुए यहां के लोगों को बड़ी जिम्मेदारी दी और कहा कि खून से ज्यादा गांव और गुहांड का रिश्ता होता है, इसलिए यहां के लोगों को वे बड़ी जिम्मेदारी देकर जा रहे हैं कि यहां शत-प्रतिशत मतदान आम आदमी पार्टी के पक्ष में हो और एक-एक आदमी यह जिम्मेदारी लें कि वह अपनी रिश्तेदारों को हमारी पार्टी के पक्ष में मतदान के लिए तैयार हो। उन्होंने अन्ना हजारे का जिक्र करते हुए कहा इस आंदोलन की वजह से दिल्ली के लोगों ने उन्हें पसंद किया था और वे वहां के लोगों की उम्मीदों पर खरा भी उतरे।
विज्ञापन

हरियाणा में चुनावी शंखनाद करने के बाद नए हरियाणा का मिशन लेकर शनिवार देर रात अपने शहर में अपनों के बीच पहुंचे अरविंद केजरीवाल ने लोगों के साथ चर्चा की। केजरीवाल ने अपने भाषण की शुरुआत शहर के साथ पुराने रिश्तों के साथ की और लोगों को भावनाओं के साथ जोड़ने का भी प्रयास किया।
उनका काम देखने एक बार दिल्ली जरूर आएं
केजरीवाल ने कहा कि यहां मेरा कोई चाचा है, कोई ताऊ है तो कोई भाई है। अपनों के बीच आकर बहुत अच्छा लगा। बचपन के दिनों की याद ताजा करते हुए सीएम केजरीवाल ने बताया कि यहां अड्डे पर उनके चाचा गिरधारी की किराने की दुकान थी और वे एक साल तक दुकान पर चाचा के साथ काम में उनका हाथ बंटाते थे। केजरीवाल ने कहा कि अपने गांव आया हूं और आपका प्यार और सम्मान देखकर बहुत खुशी महसूस हुई। सिवानी से अपना खून का रिश्ता बताते हुए कहा कि खून से ज्यादा गांव-गुहांड का रिश्ता अधिक मायने रखता है। उन्होंने कहा कि सिवानी का तो एक भी वोट दूसरे दलों को नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में अगर उनका काम देखना है तो एक बार जरूर जाएं, चूंकि उन्होंने दिल्ली में तमाम सुविधाएं लोगों को उपलब्ध करवाई हैं। उन्होंने कहा कि सिवानी के लोग जब भी दिल्ली आएं तो उनके घर चाय या खाना खाने जरूर आएं। उन्होंने अपनी तीर्थ यात्रा का जिक्र किया कि उन्होंने योजना बनाई थी कि बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा मुफ्त में करवाई जाए, लेकिन केंद्र सरकार ने इस योजना को पारित करने की बजाय खारिज कर दिया।
नए हरियाणा का मिशन लेकर चला हूं...
केजरीवाल बोले कि हरियाणा पूर्ण राज्य है और यहां हम सत्ता में आए तो बता देंगे कि राज किस तरह से किया जाता है। केजरीवाल ने इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वे नए हरियाणा का मिशन लेकर चले हैं और उन्हें हर हाल में कामयाबी भी मिलेगी चूंकि हरियाणा की जनता भाजपा, कांग्रेस और इनेलो के शासन से तंग आ चुकी है।
विज्ञापन

चाचा के घर भोजन ग्रहण किया
कार्यक्रम के समापन के बाद केजरीवाल ने अनाज मंडी स्थित अपने चाचा के घर भोजन ग्रहण किया और मंदिर में आयोजित बाला जी के जागरण में भी भाग लिया। इस मौके पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद, कृष्ण फोगला, सुभाष बड़वा, विकास असीजा, राकेश जांगड़ा, दीनदयाल बंसल, बाबूलाल जिंदल, नरेश केडिया, सुशील सिंगला सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें