फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल आज सुनेंगे 22 शिकायतें

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी राज्यमंत्री डॉ. बनवारी लाल सोमवार को जन परिवाद समिति की बैठक लेंगे। बैठक में 22 शिकायतें रखी जाएंगी। जिसमें दस पुरानी तथा 12 नई शिकायतों को सुना जाएगा। इन 22 शिकायतों में कई भ्रष्टाचार से संबंधित हैं। लोगों ने घटिया निर्माण सामग्री पर सवाल उठाए हैं। जिसमें खुद मंत्री के महकमे से जुड़ी शिकायतें भी हैं। पिछली बैठक में मंत्री नहीं आ सके थे। इस कारण इस बार शिकायतों की संख्या अधिक है। आमतौर पर 13 से 15 तक शिकायत रखी जाती थी। इस बार 22 शिकायतों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

नियाणा निवासी बलबीर सिंह ने अवैध पेयजल कनेक्शन की शिकायत दी है। पटेल नगर निवासी ललित ने डिस्पोजल के निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत दी है। गांव सरसाना की पंचायत ने नहर पर पानी चोरी की समस्या रखी है। ढंढेरी की सरपंच प्रकाशी देवी, देपल के सरपंच अशोक ने सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का आरोप लगाया है। शास्त्री नगर निवासी विकास शर्मा ने गली निर्माण में घटिया सामग्री की शिकायत भेजी है। ऋषि नगर निवासी रविंद्र की गली में कब्जे की शिकायत है। खेदड़ के निवासी राजबीर सिंह ने अपने बेटे पर जमीन कब्जा करने की शिकायत दी है। हांसी प्रेम मंदिर के पुजारी ने मारपीट करने के बाद जान से मारने की धमकी की शिकायत पर कार्रवाई न करने की शिकायत दी है। हसनगढ निवासी रमेश ने भी घर में घुसकर मारपीट करने वालों पर कार्रवाई न करने की शिकायत दी है। इसके अलावा निजी स्कूलों की बसों पर लगाम, मिर्जापुर निवासी सत्यवान की जमीन हड़पने, सुलतानपुर के लोगों की अवैध शराब बेचने, किरतान में जलघर मामले सहित अन्य मामलों को रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें