फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की रिपोर्ट में खुलासा कोई चौक नहीं सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
ट्रैफिक पुुलिस ने डीसी को सौंपी रिपोर्ट में शहर के किसी भी चौक को सुरक्षित नहीं माना है। इन सभी चौक पर रोड सेफ्टी के मानक पूरे नहीं हैं। पुलिस की ओर से भी प्रमुख चौक-चौराहों पर मिली खामियों को चिह्नित करते हुए पूरी रिपोर्ट तैयार कर प्रशासन को दी गई है।
पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार फव्वारा चौक, रानी लक्ष्मीबाई चौक के ट्रैफिक सिग्नल सही तरीके से काम नहीं करते। यहां पेड़ों की टहनियों के कारण यह सिग्नल कम दिखते हैं। यहां लगी स्ट्रीट लाइट के आगे भी टहनियां हैं। जिंदल चौक पर लगी ट्रैफिक लाइट को नगर निगम की मदद से जल्द शुरू कराया जाए। बस अड्डा, तलाकी गेट, नागोरी गेट, पारिजात चौक, फोर व्हीलर चौक, मटका चौक, लक्ष्मीबाई चौक, कैंप चौक, जिंदल चौक पर जेब्रा क्रॉसिंग मिट चुकी हैं। तलवंडी राणा से बरवाला चुंगी तक रोड पर साइनेज नहीं है। माइनर की पुलिया टूटी होने के कारण यहां हादसे होने की आशंका है। अग्रोहा से मय्यड़ तक नेशनल हाईवे पर दिशासूचक नहीं हैं। आई कैट न होने के कारण कोहरे के समय यहां दिक्कत होती है। बरवाला से अग्रोहा रोड की चौड़ाई कम है। यहां पेड़ों की टहनियां सड़कों के बीच तक आ रही हैं।
विज्ञापन

ओवरलोड के 395 चालान किए
पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि जनवरी से अक्तूबर तक ओवरलोड वाहनों के 395 चालान किए गए हैं। क्षमता से अधिक सवारी बैठाने पर मैक्सी कैब के 1587 चालान किए। इसके अलावा 78 मैक्सी कैब अवैध मिलने पर उनके चालान किए गए।
विज्ञापन

2.85 लाख को जागरूक किया
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि 16 शिक्षण संस्थानों में रोड सेफ्टी को लेकर सेमिनार किए गए हैं। जिले में ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए स्कूलों, कॉलेजों में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं कराई गईं। इसमें 2.85 लाख ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें