फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता पखवाड़े में 50 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को किया विधायक ने सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
आम जन की भागीदारी के कारण स्वच्छता अभियान के सकारात्मक परिणाम भी आ रहे हैं और देश स्वच्छता और स्वस्थता के मामले में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ये बात सोमवार को विधायक डॉ. कमल गुप्ता ने लघु सचिवालय के जिला सभागार में स्वच्छता ही सेवा नामक स्वच्छता पखवाड़े के समापन अवसर पर कही।
वे आयोजित कार्यक्रम को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने स्वच्छता पखवाड़े के दौरान आयोजित करवाई गई विभिन्न प्रकार की 50 प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित भी किया। सबसे साफ वार्ड के लिए वार्ड 20 की पार्षद और सबसे सुंदर पार्क को लेकर भारत माता पार्क समिति सदस्यों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त एएस मान, एसडीएम, नगर निगम आयुक्त अशोक बंसल, स्वास्थ्य सेवाओं के निदेशक डॉ. जेएस ग्रेवाल, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार, निगरानी समिति के चेयरमैन हनुमान ऐरन भी मौजूद थे।
विज्ञापन

एडीसी ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए स्वच्छता पखवाड़े के दौरान प्रशासन और नगर निगम द्वारा चलाए गए अभियान के बारे में जानकारी दी। एसडीएम और नगर निगम आयुक्त अशोक बंसल ने कहा कि स्वच्छता अभियान का पूरा लाभ तभी मिलेगा, जब हम सब अपनी मानसिकता में बदलाव लाएंगे और खुद ही स्वच्छता के दूत बनेंगे।
विज्ञापन

डीपीसी देवेंद्र सिंह ने स्कूलों में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के बारे में बताया कि जिले में इस समय एक भी ऐसा स्कूल नहीं है, जहां शौचालय न हो। जिले के 62 स्कूलों में ब्यूटी एंड वेलनेस और पैशेंट केयर यूनिट शुरू की गई है। इसका लाभ विद्यार्थियों को मिल रहा है। मुख्यातिथि विधायक डॉ. कमल गुप्ता, अतिरिक्त उपायुक्त ने संयुक्त रूप से स्वच्छता पखवाड़े के दौरान आयोजित की गई विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता के 50 विजेताओं को सम्मानित किया। सक्षम युवाओं की टीम ने खुले में शौच की बुराइयों पर आधारित प्रभावशाली जागरूकता नाटक प्रस्तुत किया। इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त जयवीर यादव, एसई रामजीलाल, पीएमओ डॉ. दयानंद और स्वच्छता मिशन की जिला प्रबंधक पिंकी यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें