फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद दुष्यंत चौटाला ने उठाई कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा सत्ता में आई है, तब से प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल दिन प्रतिदिन बिगड़ता जा रहा है। यहां तक कि सरकार के इशारे पर अब पत्रकारों को भी निशाना बनाया जा रहा है। गुरुग्राम में रविवार को पत्रकारों पर पुलिसिया कार्रवाई इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है। जब लोकतंत्र के इस चौथे स्तंभ पर ही इस तरह हमले हो रहे हैं तो प्रदेश की जनता तो राम भरोसे ही रह गई है। सांसद चौटाला भिवानी में 25 सितंबर मनाए जा रहे सम्मेलन को लेकर जिले के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान के तहत ग्रामीणों से रूबरू हो रहे थे।
विज्ञापन

इनेलो सांसद चौटाला ने कहा कि अब तो हालात इस कदर खराब हो चुके हैं कि स्कूलों में भी आपराधिक मानसिकता के लोग बच्चों का कत्ल करने का दुस्साहस करने लगे हैं। यहां तक कि घटना की कवरेज कर रहे पत्रकारों पर हमला करवा कर भाजपा सरकार सच्चाई की आवाज को दबाने पर तुली है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का किसान आज खेतों में सुरक्षित नहीं है, वहीं दुकानदार अपनी दुकान में, महिलाएं अपने घरों में रहते हुए भी 24 घंटे भय के साये में जीने को मजबूर हैं। अब तो प्रदेश के स्कूलों में बच्चों के साथ दुष्कर्म, हत्या की घटनाएं भी होने लगी हैं। यहां तक कि अदालतों में भी अपराधी पुलिस के हाथों से अपराधी को छुड़ाकर ले जाते हैं। सांसद चौटाला ने गुरुग्राम की घटना कि निंदा करते हुए पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की और कहा पत्रकारों की पुलिस द्वारा की गई पिटाई के मामले में दोषी अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें