फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्की बूंदाबांदी के बीच खड़े होकर दिखाई योग मुद्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महाबीर स्टेडियम में हल्की बूंदाबांदी के बीच साधकों ने इंटरनेशनल योग दिवस पर योग मुद्राओं के जरिये संदेश दिया। स्टेडियम का ग्राउंड गीला होने के कारण प्रोटोकाल में साधकों ने खड़े होकर किए जा सकने वाले सभी योग पूरे किए।
प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद मंडल आयुक्त राजीव रंजन ने बतौर मुख्यातिथि दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। डीसी निखिल गजराज, एडीसी एएस मान, एसपी मनीषा चौधरी, एएसपी राकेश कुमार, भाजपा जिला महामंत्री सुजीत कुमार, आशा रानी खेदड़, प्रो. मनदीप मलिक ने भी शहरवासियों के साथ योग किया। जिला प्रशासन, पतंजलि योग समिति, आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का शुभारंभ सुबह सात बजे हल्की बूंदाबांदी के बीच हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे और शहरवासी व्हाइट टी-शर्ट पहने स्टेडियम मैदान में योग के लिए पहुंचे। पतंजलि योग समिति प्रभारी वीरेंद्र बड़ाला, योग प्रशिक्षक डॉ. पूजा, भारत स्वाभिमान प्रभारी मुकेश कुमार, डॉ. सत्या सावंत ने सभी प्रतिभागियों को योग का अभ्यास करवाया। मंडलायुक्त राजीव रंजन ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी संस्थाओं, विभागों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। पतंजलि योग समिति ने मंडलायुक्त राजीव रंजन को स्मृतिचिह्न भेंट किया।
विज्ञापन

बच्चों ने दिखाए करतब......
पतंजलि योग समिति से प्रशिक्षण प्राप्त अनेक बच्चों ने योग के अद्भुत करतब दिखाकर उपस्थित जन को मंत्रमुग्ध कर दिया। इन बच्चों ने अपने शरीर को रबड़ की तरह से मोड़ते हुए कई तरह के आसन किए। बच्चों के लिए खूब तालियां बजाई गईं।
आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़ दिया सब कुछ
आर्य नगर से आई जागृति ने आंखों पर पट्टी बांधकर पढ़कर दिखाया। लोगों की ओर से लिखकर दिए गए शब्दों को पढ़कर सुनाया। साथ ही हाथ से स्पर्श कर रंगों की पहचान भी की। गांव के सरकारी स्कूल की छात्रा पिछले कुछ समय से योगा सीख रही है।
यह रहे मौजूद....
इस अवसर पर कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एसडीएम परमजीत सिंह चहल, निगम आयुक्त अशोक बंसल, रोडवेज जीएम केआर कौशल, डीआरओ राजेंद्र सिंह, निगम के ईओ इंद्रजीत कुल्हडिय़ा, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुशीला देवी, डीएसओ सतेंद्र गिल, सीएमओ डॉ. जेएस ग्रेवाल, ब्लॉक समिति के वाइस चेयरमैन रविंद्र रोकी, सुरेश गोयल धूपवाला, डॉ. जेपीएस नलवा, डॉ. उमेश कालड़ा सहित अन्य मौजूद थे।
हवन से शुरुआत, राष्ट्रगान से समापन
सुबह के समय हवन कर योग दिवस की शुरुआत की गई। राष्ट्रगान के साथ प्रोटोकाल योग का समापन किया गया। प्रोटोकाल खत्म होने के बाद पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
विशेषज्ञों ने समझाई जीवन में योग-आयुर्वेद की महता
योग दिवस पर लघु सचिवालय स्थित जिला सभागार में समग्र स्वास्थ्य के लिए योग विषय पर आयोजित सेमिनार में विशेषज्ञों ने योग-आयुर्वेद को खुद से जुड़कर मन को नियंत्रित करने की कला बताई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन, पतंजलि योग समिति, आयुष विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित सेमिनार की अध्यक्षता एडीएस एएस मान ने की। भारत स्वाभिमान के प्रभारी मुकेश कुमार ने योग की महता पर प्रकाश डाला। योग सिखाने के लिए पतंजलि योग समिति ने हिसार में 350 से अधिक नए प्रशिक्षक तैयार किए। मौके पर मेडिकल रिपोर्ट प्रदर्शित करते हुए उपस्थित जन को वहां मौजूद उन लोगों से रूबरू करवाया, जिन्होंने योग की विद्या से कैंसर, मोटापे और घुटने के रोगों से मुक्ति पाई। सामान्य अस्पताल के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुखबीर एस वर्मा ने मानव के लिए अष्टांग योग, पंचकर्म व आयुर्वेद के महत्व के बारे में जानकारी दी। डॉ. पूजा ने कहा प्राणायाम से कैंसर जैसे रोगों को भी खत्म किया जा सकता है। भारत स्वाभिमान की संरक्षिका डॉ. सत्या सावंत ने कहा कि हर मां का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। मुनी राम आर्य ने कहा कि पारिवारिक स्वास्थ्य में योग का बहुत महत्व है। मोनिका कक्कड़ ने बताया कि योग का सरल अर्थ है जुड़ना। इस अवसर पर एसडीएम परमजीत चहल, रोडवेज जीएम खूबीराम कौशल, डीआरओ राजेंद्र सिंह, जिला आयुष अधिकारी डॉ. सुशीला देवी, उपनिदेशक डॉ. साहिब राम गोदारा, डीएफएससी सुभाष सिहाग, एक्सईएन कुलबीर सिंह, डिप्टी डीईओ मिनी आहुजा, जिला खेल अधिकारी सतेंद्र गिल, पतंजलि योग समिति से वीरेंद्र बड़ाला, महिला पतंजलि प्रभारी आदर्श गुट सहित अन्य मौजूद थे।

फोटो - 53, 65 से 68, और 71 , 56, और ... 58, 62, 63
- स्टेडियम का ग्राउंड गीला होने के कारण बदला शेड्यूल
- प्रोटोकाल योग में कुछ आसन ही किए जा सके
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें