फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 40 जगह छापे, 7 बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पुलिस थाना हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो हिसार के प्रबंधक दीपक सिंगला के नेतृत्व में बिजली चोरी पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया। हिसार जिला में बिजली विभाग की टीमों के साथ 40 जगहों पर छापे मारे। इस दौरान 7 जगह पर बिजली चोरी की वारदात पकड़ी गई।
विज्ञापन

ब्यूरो की टीम अब तक कुल 37 बिजली चोरी पकड़ चुकी है, जिसमें कुल 71.25 किलोवाट लोड की चोरियां पाई गई। आरोपियों के खिलाफ एलएलवन भरकर नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई गई। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो विभाग 22 जिलों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक डॉ. एएस चावला व पुलिस अधीक्षक करण गोयल के नेतृत्व में काम कर रहा है। डीएसपी नरेश अहलावत ने बताया कि टीम अवैध खनन, अवैध शराब, अवैध निर्माण, बिजली व पानी चोरी के संबंध में मुकदमों और ओवरलोड वाहनों के चालान करके सख्ती से अपराधों पर अंकुश लगाती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें