फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में टॉप 50 की तैयारी करेगा नगर निगम प्रशासन

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में देश के टॉप 50 शहरों में आने के लक्ष्य को लेकर नगर निगम तैयारी करेगा। इसे लेकर निगम प्रशासन ने योजना भी तैयार कर ली है, जिस पर नए साल में कार्य किया जाएगा। निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने इसे लेकर निगम अधिकारियों के साथ शनिवार को एक समीक्षा बैठक भी की, जिसमें इसकी रूपरेखा तैयार की गई। निगम प्रशासन की मानें तो इस योजना पर कार्य कर वह देश के टॉप 50 शहरों में अपना स्थान बना सकते हैं।
विज्ञापन

बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के परिणाम में निगम प्रशासन का परिणाम काफी खराब आया। इस दौरान निगम पिछले वर्ष के मुकाबले 79 पायदान गिरकर 194वें स्थान पर रहा। वहीं प्रदेश में भी नगर निगम की रैंकिंग में एक पायदान का सुधार हुआ।
वार्ड 11 से 20 में भी एजेंसी उठाएगी घराें से कचरा
शहर में वार्ड 1 से 10 में एजेंसी के माध्यम से घरों से कचरा उठान का कार्य करवाया जा रहा है। अब वार्ड 11 से 20 में भी यही व्यवस्था लागू की जाएगी। एक-दो दिन में निगम प्रशासन एजेंसी को वर्क ऑर्डर जारी कर देगा। कार्य शुरू करने के लिए एजेंसी को एक माह का समय दिया जाएगा। निगम की मानें तो इससे शहर में घरों से 100 प्रतिशत कचरे का उठान होगा, जो अभी तक 82 प्रतिशत है।
विज्ञापन

11 से 20 का प्रोसेसिंग प्लांट भी ढंढूर में लगेगा
11 से 20 में घरों से कचरा का उठान करने वाली एजेंसी भी ढंढूर में ही प्रोसेसिंग प्लांट लगाएगी। अभी तक शहर का 37 प्रतिशत कचरे का निस्तारण हो रहा है। मगर यह प्लांट लगने के बाद निस्तारण किए जाने वाले कचरे की मात्रा और बढ़ेगी। इसके अलावा ढंढूर में बचे पुराने कचरे किए टेंडर लगाया जा रहा है और बाद में एकत्रित हुए कचरे के मूल्यांकन के लिए आईआईटी रूड़की को पत्र लिख दिया है ताकि इसके निस्तारण का भी टेंडर लगाया जाएगा। इसके बाद सारा पुराना एकत्रित हुआ कचरा खत्म हो जाएगा।

रिहायशी एरिया व बाजारों की बढ़ाई जाएगी सफाई
रिहायशी एरिया व बाजारों की सफाई व्यवस्था में सुधार किया जाएगा। 10 वार्डाें का रोड स्वीपिंग का टेंडर लगाने पर भी विचार किया जा रहा है। अभी मौके से ही गीला व सूखा कचरा कम मात्रा में एकत्रित किया जा रहा है। यह इंदौर में 100 प्रतिशत होता है। इसके लिए निगम शहर के लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएगा। जल स्रोतों की सफाई को लेकर भी योजना तैयार की जाएगी। इसमें भी निगम पीछे है।


स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की थी। इसमें अधिकारियों के साथ बैठक कर योजना तैयार की है। इस योजना के लागू होने से शहर की सफाई व्यवस्था काफी हद तक सुधरेगी और शहर की स्वच्छता रैंकिंग में भी काफी सुधार आएगा। - डॉ. कमल गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय मंत्री
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें