फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार लोगों की कोरोना से मौत, 139 नए केस मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में इन दो दिनों से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भी लगातार बढ़ता जा रहा है। इन दो दिनों में छह लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है। बुधवार को भी 24 घंटे के अंतराल में ही अग्रोहा मेडिकल कॉलेज और निजी अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में उपचार के दौरान चार लोगों की कोरोना से मौत हो गई। ये चारों ही जिले के रहने वाले थे।
विज्ञापन

विभाग के अनुसार मृतकों में एक बरवाला क्षेत्र, दूसरा शहर के जयदेव नगर का रहने वाला था, तीसरा हांसी की गांधी कॉलोनी का रहने वाला और चौथी मृतक बुजुर्ग महिला विवेक नगर की रहने वाली थी। इनको मिलाकर जिले में कोरोना से कुल 29 मौतें हो चुकी हैं। गौरतलब है कि मंगलवार को भी जिले में प्राइवेट अस्पतालों में उपचार के दौरान कोरोना से दो लोगों की मौत हुई थीं। कोविड-19 घोषित आरटीपीसीआर अग्रोहा, एनआरसीई लैब और प्राइवेट लैब के अलावा रैपिड एंटीजन टेस्ट किट की जांच रिपोर्ट में बुधवार को 139 लोग संक्रमित मिले। इनमें से 134 संक्रमित हिसार के, जबकि 5 लोग बाहरी क्षेत्रों के रहने वाले हैं। दूसरी तरफ करीब 40 लोग अस्पताल या केयर सेंटर से छुट्टी लेकर घर पहुंच गए हैं। फिलहाल जिले में ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 75.37 प्रतिशत है।स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में हुआ अंतिम संस्कार
कोरोना संक्रमण से हुई मौत में चारों के शवों का अंतिम संस्कार स्वास्थ्य विभाग की देखरेख में उनके क्षेत्र के हिसाब से किया गया। उसके बाद विभाग की टीमें तीनों मृतक संक्रमित के परिजनों और उनके संपर्क में आए लोगों की हिस्ट्री जुटाने में लगी हैं।
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते केस को देख खिलाड़ियों की संख्या कम करने के निर्देश
कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए बुधवार को जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार ढांडा ने कोच को खिलाड़ियों की संख्या कम करने के निर्देश दिए हैं। ऐसे में अब स्टेडियम में जूनियर और सीनियर खिलाड़ी ही अभ्यास कर पाएंगे। सब जूनियर खिलाड़ी का प्रवेश कुछ समय के लिए पूरी तरह बंद रहेगा। स्टेडियम में फिलहाल 250 से ज्यादा खिलाड़ी प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोरोना को देखते हुए अब खिलाड़ियों की संख्या 100 से 150 के बीच ही रहेगी। उधर, जिला खेल अधिकारी का कहना है कि सभी कोच को बोला गया है कि सभी खिलाड़ियों की प्रवेश गेट पर ही थर्मल स्क्रीनिंग करनी अनिवार्य है। सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए ही खिलाड़ियों को अभ्यास करवाएं। गौरतलब है कि महाबीर स्टेडियम में एक कोच की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें