फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: दस्तावेजों में कमी के चलते 6 में से 4 पेपरलेस रजिस्ट्री रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। लघु सचिवालय स्थित तहसील कार्यालय में पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली शुरू तो हो गई है, लेकिन तकनीकी खामियों और दस्तावेजों की कमी के कारण इसका सही लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। बीते दो दिनों में हुई छह पेपरलेस रजिस्ट्रियों में से चार रद्द कर दी गईं। अधिकारियों का कहना है कि लोगों को आवश्यक दस्तावेजों की पूरी जानकारी नहीं है, जिसके चलते रजिस्ट्रियां अस्वीकृत हो रही हैं। ऐसे में लोगों को रजिस्ट्री के लिए फिर से आवेदन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

जिसकी वजह से यह समस्या आ रही है। पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए लोग पहले समय का आवेदन करते हैं, जिसके बाद समय का चयन होता है। बताए गए समय पर तहसील कार्यालय में पहुंच कर रजिस्ट्री ऑनलाइन की जा रही है। इस दौरान पोर्टल की समस्या भी आ रही है। कई बार पोर्टल नहीं चलता तो कई बार पोर्टल काफी देर तक बंद हो जाता है। रजिस्ट्री के लिए दस्तावेज भी ऑनलाइन ही जमा किए जा रहे हैं। इसमें जगह की जमाबंदी सहित अन्य कई दस्तावेज चाहिए हैं। जो रजिस्ट्रियां रद्द हुई हैं, वह जमाबंदी की वजह से हुई हैं। अधिकारियों का कहना है कि जमाबंदी पटवारी के हस्ताक्षर की हुई या फिर ऑनलाइन प्रमाणित ही अपलोड की जाए। इसके बिना कोई भी जमाबंदी अपलोड की जाएगी तो रद्द हो जाएगी। वहीं जितनी जगह की रजिस्ट्री की जानी चाहिए है, उतनी जगह के हिस्से का बराबर बंटवारा होना चाहिए। अगर यह बंटवारा सही नहीं हुआ तो भी रजिस्ट्री रद्द हो रही है।

पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए आम आदमी सीधा यूजर आईडी बनाकर दस्तावेज जमा करवा सकता है। इसके अलावा वसीका नवीस की भी आईडी बनाई गई है जिसके जरिए आवेदन किया जा सकता है। इसमें जमीन से संबंधित पूरे दस्तावेज अपलोड करने होते हैं। आवेदन के साथ ही रजिस्ट्री का दिन व समय भी चयन करना होता है। आवेदन को तहसीलदार या नायब तहसीलदार देखते हैं। उनकी अनुमति के बाद व्यक्ति को रजिस्ट्री के लिए तहसील कार्यालय में आना होगा। इस प्रक्रिया में अगर तहसीलदार या नायब तहसीलदार की तरफ से कोई आपत्ति लगाई जाती है तो उसका कारण भी बताना पड़ेगा।
विज्ञापन



इंतकाल शुरू हुए
पेपरलेस रजिस्ट्री के चलते 25 अक्तूबर से इंतकाल दर्ज करने का कार्य बंद था। करीब दस दिन तक इंतकाल दर्ज नहीं किए गए। इंतकाल दर्ज करने का कार्य वीरवार से शुरू हो गया है।


वर्जन
दस्तावेजों की चेक लिस्ट बना रहे हैं। इसके बारे में लोगों को भी जागरूक किया जाएगा। बाकि अभी नई योजना है, तो शुरुआत में कुछ समस्या आ रही है, लेकिन कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ हो रहा है। कुछ लोग जान बुझकर भी शरारत करते हैं। - राजेश खोथ, एसडीएम, हांसी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें