फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजवि में शहर से 4 डिग्री कम रहता है तापमान, क्योंकि यहां सड़क किनारे हैं 24 हजार पेड़, 50 एकड़ का जंगल अलग

विज्ञापन
गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में छायी हरियाली। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। महान पर्यावरणविद गुरु जंभेश्वर महाराज के नाम से बना गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय पर्यावरण संरक्षण के मामले में दुनियाभर के संस्थानों के लिए बड़ी मिसाल है। विश्वविद्यालय परिसर में गर्मियों में अधिकतम तापमान शहर की अपेक्षा 4 डिग्री तक कम रहता है, क्योंकि यहां सड़कों के किनारे 24 हजार पेड़ लगे हैं। इसके सथ ही 50 एकड़ जमीन पर घना जंगल है, जिसमें वन्य प्राणी विचरण करते हैं।
विज्ञापन

एचएयू की ठंडी सड़क पर भी चार डिग्री कम रहता है तापमान
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना से पहले यहां की जमीन बंजर थी और कहीं-कहीं घने झाड़ थे। समय बदलता गया और यहां के लोग विवि में पेड़ लगाते गए। लाखों पेड़ों से घिरे एचएयू में ठंडी सड़क के नाम से मशहूर सड़क पर लगे घने पेड़ों का आलम यह है कि यहां का तापमान भी शहर की अपेक्षा 4 डिग्री सेल्सियस तक कम रहता है।
विवि में जगह नहीं बची, अब गोद लिए गांवों में पौधे लगाएगा गुजवि : कुलपति
गुजवि के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि गुरु जंभेश्वर महाराज की वाणी का अनुसरण करते हुए विवि के लोगों ने कड़ी मेहनत की और विवि को हरा-भरा बनाया है। भीषण गर्मी के बीच इसका असर भी देखने को मिलता है, जब विवि का तापमान बाहर की अपेक्षा 4 डिग्री तक कम रहता है। आज विवि में पेड़ों के लिए जगह नहीं बची है और हमने तय किया है कि विवि इस बार एनएसएस के विद्यार्थियों के माध्यम से विवि द्वारा गोद लिए गए गांवों में 5 हजार पौधे लगवाएगा। विवि में एक्सईएन सुनील ग्रोवर ने बताया विवि की नर्सरी में 5 हजार से अधिक पौधे तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें