हिसार। गुरु जंभेश्वर विश्वविद्यालय में पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) कोर्सों में दाखिला प्रक्रिया जारी है। अब तक 3965 आवेदन आ चुके हैं। दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जून है।
विद्यार्थियों को सबसे अधिक रुझान एमबीए में है। इसमें अब तक 653 आवेदन आ चुके हैं। इसके अलावा एमसीए में 329 आवेदन आ चुके है। इसके अलावा मास्टर ऑफ फिजियोथेरेपी में 81 आवेदन आए हैं। सभी कोर्स राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत करवाए जा रहे हैं।
वहीं इस बार जीजेयू प्रशासन ने पीजी के कोर्सों में शैक्षणिक मेरिट के आधार पर दाखिला करने का फैसला लिया है। इनमें मुख्य रूप से इंटीग्रेटिड बीएससी (ऑनर्स/ऑनर्स विद रिसर्च) इकोनोमिक्स, एमएससी इकोनोमिक्स, एमएससी एनवायरनमेंट साइंसेज, एमएससी फूड टेक्नोलॉजी, एमएससी योगा साइंस एंड थेरेपी, पीजी डिप्लोमा इन गाइडेंस एंड काउंसिलिंग, एमए मास कम्युनिकेशन, एमए हिंदी के कोर्स शामिल हैं।
गौरतलब है कि जीजेयू में पीजी कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 19 जून थी। इसमें सबसे अधिक विद्यार्थियों का रुझान इंटीग्रेटेड कोर्स में दिखा था, जिसमें सबसे अधिक आवेदन इंटीग्रेटेड बीएससी एमएसी (फिजिक्स, मैथ, केमिस्ट्री, लाइफ साइंस) में 2075, फिजियोथैरेपी में 832 आवेदन और इसमें बीएएलएलबी में 755 आवेदन आए थे।
किस कोर्स में कितने आवेदन
कोर्स आवेदन
एमबीए 653
एमसीए 329
एमएससी मैथेमेटिक्स 175
एमएससी फिजिक्स 171
एमएससी फूड टेक्नोलॉजी 106
एमकॉम 96
मास्टर ऑफ फार्मेसी 241
एमए इंग्लिश 162
एमए मॉस कम्युनिकेशन 71