फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: 386 अभ्यर्थियों ने दी वीएलडीए भर्ती परीक्षा, 786 ने करवाया था पंजीकरण

Mon, 29 Jun 2026 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय (लुवास) की ओर से वीएलडीए (पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक) भर्ती परीक्षा रविवार को ओपी जिंदल मॉडर्न स्कूल में आयोजित की गई। लुवास एवं उससे संबद्ध कॉलेजों में वीएलडीए भर्ती के लिए आयोजित इस परीक्षा में कुल 786 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 386 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए।
विज्ञापन


परीक्षा सुबह 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक चली। केंद्र पर सुरक्षा, पारदर्शिता और अनुशासन के बीच परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।परीक्षा में शामिल होने से पहले अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र, पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की गहन जांच की गई। दस्तावेज सत्यापन के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा की पूरी प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए थे।



विश्वविद्यालय ने पहले ही अभ्यर्थियों को निर्देश दिए थे कि वे अपने प्रवेश पत्र के सभी चारों पृष्ठ ए-4 आकार के कागज पर स्पष्ट रूप से प्रिंट कराकर लाएं, ताकि फोटो, हस्ताक्षर और अन्य विवरण स्पष्ट दिखाई दें। जिन अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर फोटो या हस्ताक्षर अस्पष्ट थे अथवा प्रवेश पत्र निर्धारित प्रारूप में नहीं था उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें