फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसार: डिपो में 3.61 क्विंटल आटा व 1.02 क्विंटल गेहूं कम मिला, संचालक पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते ने सोमवार की शाम करीब 4.30 बजे सिसाय बोलान में राशन डिपो पर छापा मारा। इस दौरान डिपो में 3.61 क्विंटल आटा व 1.02 क्विंटल गेहूं का स्टॉक कम पाया गया। इस पर सदन थाना पुलिस ने डिपो संचालक के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के सब इंस्पेक्टर ईश्वर सिंह व खाद्य आपूर्ति विभाग की तरफ से इंस्पेक्टर शैलेश कुमार समेत टीम में अचानक डिपो संचालक के गोदाम पहुंची। वहां स्टॉक सत्यापन कराया गया। इस दौरान 3.61 क्विंटल आटा व 1.02 क्विंटल गेहूं कम पाया गया। वहीं 1.81 क्विंटल बाजरा और 10 किलो चीनी अधिक पाई गई। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक शैलेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि राशन डिपो पर सीएम फ्लाइंग की यह तीसरी कार्रवाई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें