फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से खेत जा रहे 36 वर्षीय किसान की मौत

Fri, 13 Nov 2026 01:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हांसी। बयाना खेड़ा रोड पर बुधवार देर रात अज्ञात वाहन की टक्कर से खेत जा रहे 36 वर्षीय किसान की मौत हो गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे तो किसान का शव सड़क पर पड़ा मिला। सड़क पर काफी खून बिखरा हुआ था और वाहन के टायरों के साथ शव घसीटे जाने के निशान भी मिले। पुलिस ने मृतक के चचेरे भाई संजय के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस को दिए बयान में गांव डाटा निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसका चचेरा भाई करीब 36 वर्षीय अनिल कुमार 11 नवंबर की रात खेत में गया हुआ था। रात करीब 12 बजे उसे सूचना मिली कि अनिल का गांव के पास बयाना खेड़ा रोड पर एक्सीडेंट हो गया है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचा। वहां अनिल का शव सड़क पर पड़ा था। घटनास्थल पर काफी खून बिखरा हुआ था और वाहन के टायरों व शरीर के घसीटने के निशान दिखाई दे रहे थे। मौके पर डायल 112 की गाड़ी भी पहुंची हुई थी।

संजय ने आरोप लगाया कि किसी अज्ञात वाहन चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए अनिल को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने वाहन का इंतजाम कर शव को सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। वीरवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इस मामले में थाना सदर हांसी पुलिस ने संजय के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें