फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

36 रेलगाड़ियां दौड़नी शुरू, इस माह लुधियाना रूट पर भी चलने की संभावना

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कोरोना केस कम होने के बाद रेलवे की उतरी व्यवस्था पटरी पर लौटना शुरू हो गई है। रेलवे की ओर से फिलहाल 36 ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया गया हैं। इनमें रोजाना चलने वाली ट्रेनों के अलावा साप्ताहिक ट्रेनें भी शामिल हैं। ट्रेनें चलाने से अब यात्रियों की संख्या भी बढ़ रही हैं। उधर, लॉकडाउन से बंद पड़ी लुधियाना रूट पर भी ट्रेनें चलाने के लिए यात्री मांग कर रहे हैं। हालांकि इस रूट पर कई एक्सप्रेस ट्रेन चल रही हैं। अब उम्मीद जताई जा रही है कि इस माह बंद पड़ी ट्रेनों का भी संचालन शुरू हो सकता है। उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन से पहले हिसार रेलवे स्टेशन पर करीब 50 ट्रेनों का आनाजाना रहता था।
विज्ञापन

हिसार-जयपुर 6 से व हिसार-रेवाड़ी स्पेशल रेलसेवा 7 से शुरू
रेलवे की ओर से कई स्पेशल रेलसेवाओं का संचालन पुन: शुरू किया गया है। इसके तहत गाड़ी संख्या 04836, रेवाडी-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 5 जुलाई से चलेगी। गाड़ी संख्या 04835, हिसार-रेवाडी प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 7 जुलाई से शुरू होगी। गाड़ी संख्या 04834, हिसार-जयपुर प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 6 जुलाई से और गाड़ी संख्या 04833 जयपुर-हिसार प्रतिदिन स्पेशल रेलसेवा 6 जुलाई से चलाई जाएगी। यह सभी ट्रेन अपने पुराने समय पर ही चलाई जाएंगी।
हिसार से चलने और पहुंचने वाली ट्रेनों की समय सारिणी
ट्रेन दिन समय
- बीकानेर-हिसार रोजाना रात 12:50 बजे
- हरिद्वार-बीकानेर बुधवार रात 2:15 बजे
- हिसार-बीकानेर रोजाना रात 2:50 बजे
- बीकानेर-हरिद्वार मंगलवार, सुबह 4:45 बजे
- हिसार-डेगाना रोजाना सुबह 6:30 बजे
- हिसार-जयपुर रोजाना दोपहर 2:20 बजे
- श्रीगंगानगर-बठिंडा रोजाना सुबह 8:20 बजे
- रेवाड़ी-फाजिल्का रोजाना सुबह 8:10 बजे
- बठिंडा-दिल्ली रोजाना सुबह 8:03 बजे
- रेवाड़ी-बठिंडा रोजाना दोपहर 12:40 बजे
- रेवाड़ी-श्रीगंगानगर रोजाना शाम 4:15 बजे
- फाजिल्क-रेवाड़ी रोजाना शाम 4:18 बजे
- हिसार-गोरखपुर रोजाना शाम 5 बजे
- दिल्ली-बठिंडा रोजाना शाम 6:10 बजे
- बठिंडा-रेवाड़ी, रोजाना रात 9 बजे
- अमृतसर-अजमेर, सोमवार रात 12:20 बजे
- अमृतसर- अजमेर शुक्रवार रात 12:20 बजे
- अजमेर-अमृतसर रविवार रात 2:30 बजे
- अजमेर-अमृतसर वीरवार अलसुबह 3:15 बजे
- कटरा-अहमदाबाद बुधवार सुबह 4:45 बजे
- हिसार-कोयंबटूर बुधवार दोपहर 12:50 बजे
- बांद्रा-जम्मुतवी रविवार दोपहर 1:25 बजे
- हिसार- सिकंदराबाद शुक्रवार, रविवार, दोपहर 12:50 बजे
- अहमदाबाद-कटरा सोमवार दोपहर 2:05 बजे
- जम्मुतवी-बांद्रा सोमवार, दोपहर बाद 3:10 बजे
ट्रेन दिन पहुंचने का समय
कोटा-हिसार रोजाना सुबह 11:50 बजे
- बांद्रा-हिसार मंगलवार दोपहर 12:30 बजे
- कोयंबटूर-हिसार सोमवार, शाम 4 बजे
- सिकंदराबाद-हिसार वीरवार, शुक्रवार शाम 6:35 बजे
बॉक्स
अधिकतर सभी रूटों पर ट्रेनें चलनी शुरू हो चुकी हैं। लुधियाना रूट पर जो ट्रेनें बंद पड़ी है उम्मीद है कि इस माह चलनी शुरू हो जाएगी। रेलवे की ओर से धीरे-धीरे सभी ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केएल चौधरी, स्टेशन अधीक्षक, रेलवे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें