हांसी। शिक्षा विभाग की तरफ से राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में चल रहे एफएलएन के प्राथमिक अध्यापकों के चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविरों का समापन हो गया। कक्षा चौथी व पांचवीं को भी एफएलएन के तहत लाने के अंतर्गत सारे हरियाणा में प्राथमिक अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
एक मई से शुरू हुए अलग-अलग दस समूहों में 335 अध्यापकों और 15 एबीआरसी ने प्रशिक्षण लिया। समापन के अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी जिले सिंह ने कहा कि हमें बुनियादी स्तर की कक्षाओं के लिए पूरे मनोयोग के साथ शिक्षण कार्य को प्रशिक्षण में बताए गए तरीकों व समझ के साथ करना है। जिससे सभी बच्चे अपनी कक्षा स्तर के अनुसार समय पर अपनी दक्षता को पूरा कर सके। खंड समन्वयक सुनील बिसला ने बताया कि इन प्रशिक्षण शिविरों का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को व बच्चों को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 से जोड़ना है। प्रशिक्षण में मुख्य प्रशिक्षकों में सोनिया व मंजू एबीआरसी, बीआरपी अक्षय मदान, सोनिया, पूनम रविंद्र जांगड़ा, सरोज ने सभी उपस्थित अध्यापकों को एफएलएन की रूपरेखा, अध्यापक संदर्शिका के प्रयोग, सांख्यिकी की निपुणता, राष्ट्रीय पाठ्यचर्या की रुपरेखा के बारे व बच्चों के पंचकोषिय विकास के बारे में विस्तार से बताया। पर्यवेक्षक के रूप में डाइट मात्रश्याम से पहुंचे अनिल बूरा ने लंच, प्रिंट रिच कक्ष व अन्य व्यवस्थाओं के लिए मैनेजमेंट टीम के सदस्यों की सराहना की। इस अवसर पर हजारी लाल जिला समन्वयक लैंग्वेज एंड लर्निंग फाउंडेशन, विष्णु कुमार संपर्क फाउंडेशन, एबीआरसी अनीता शर्मा, नीलम, मीनाक्षी व मास्टर अजय नामदेव विशेष रूप से उपस्थित रहे।