फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल शहीदों के सम्मान में 32 लोगों ने मानवता के लिए किया रक्तदान

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। कारगिल शहीदों को सम्मान देने के लिए अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से हरियाणा पुलिस के सहयोग से पुलिस लाइन के अस्पताल में सोमवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान मानवता के लिए महिला पुलिस कर्मचारियों समेत 32 लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में पुलिस कर्मियों के अलावा मीडिया कर्मियों ने भी योगदान किया।
विज्ञापन

शिविर का शुभारंभ करते हुए डीएसपी अशोक कुमार ने कहा कि कारगिल शहीदों के सम्मान में खून का दान सबसे बड़ा नमन है। पुलिस कर्मियों को रक्तदान में आगे रहना चाहिए। पुलिस प्रवक्ता विकास कुमार ने कहा कि हमें शहीदों को नमन करते हुए मानव कल्याण के कार्य करने चाहिए। नागरिक अस्पताल से एसएमओ डॉ. सुशील कुमार के नेतृत्व में पहुंची टीम ने रक्त एकत्र किया।
रक्तदान कई जिंदगियां बचाता है। इससे बड़ी खुशी की बात हमारे लिए और नहीं हो सकती। इसी सोच के साथ मैंने आज रक्तदान किया है। आगे भी करता रहूंगा। - नीरज, छात्र राजकीय बहुतकनीकी संस्थान
विज्ञापन

मैंने आज 6वीं बार रक्तदान किया है। रक्तदान करने की प्रेरणा मुझे सामाजिक कार्यकर्ताओं से मिली है। मेरा रक्त किसी जरूरतमंद के काम आएगा। - योगेश कुमार, कांस्टेबल, हरियाणा पुलिस
मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि मेरा रक्त किसी की जान बचा सकता है। रक्तदान करेंगे तो अस्पताल में दाखिल जरूरतमंदों को समय पर रक्त मिलेगा। - दर्शना, हेड कांस्टेबल, महिला थाना
धीरे-धीरे लोग रक्तदान का महत्व समझने लगे हैं। रक्तदान से दिल की सेहत में सुधार होता है, वजन कंट्रोल में रहता है, कैंसर जैसी बीमारियों का जोखिम कम होता है। - सीमा, हेड कांस्टेबल
मेरा सभी युवा दोस्तों से कहना है कि वे ज्यादा से ज्यादा रक्तदान करें। हमारा रक्त किसी की जान बचाए यही हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। इसी सोच के साथ मैंने 6वीं बार रक्तदान किया है। मैं भविष्य में भी रक्तदान करता रहूंगा। - बबलू राजली, रक्तदाता
सच्चा इंसान वही है जो दूसरों की मदद के लिए तत्पर रहे। रक्तदान करने से मुझे अपने आप पर गर्व हो रहा है कि मेरे रक्त से किसी जरूरतमंद की जान बचेगी। मैंने आज पहली बार रक्तदान किया है। - विष्णु कुमार, हेड कांस्टेबल
रक्तदान जीवनदान के बराबर होता है। रक्तदान को मानवता का सबसे बड़ा दान माना गया है। हम रक्तदान करके किसी की जान बचा सकते हैं। मैंने 12वीं बार रक्तदान किया है। - फूल सिंह, हेड कांस्टेबल
रक्तदान करने से हम लोगों का जीवन बचा सकते हैं। असली जीवन वही है जो दूसरे के लिए जीया जाए। आज पहली बार रक्तदान किया है। अपने गुरुजनों से मुझे रक्तदान करने की प्रेरणा मिली है। - गौतम कुमार, हैंडबाल खिलाड़ी
रक्तदान करने की प्रेरणा मुझे मेरे माता-पिता से मिली है। मैंने आज 43वीं बार रक्तदान किया है। मैं बचपन में बीमार हो गया था, तब मुझे एक यूनिट रक्त चढ़ा था। किसी अनजान के रक्त ने मेरी जान बचाई थी। - जयकुमार, एएसआई
हर साल रक्तदान शिविर लगाना व रक्तदान करना हमारी परंपरा बन गई है। रक्तदान करने से मुझे संतुष्टि मिलती है। मैं हर साल रक्तदान करती हूं। आप सभी भी रक्तदान कीजिए। दूसरों के लिए लिए जीना ही असली जीवन की पहचान है। - डॉ. इंदु शर्मा, प्राचार्य, डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल
ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान करें ताकि अस्पतालों में जिंदगी व मौत के बीच जंग लड़ रहे लोगों को नया जीवन मिल सके। रक्त मुहैया करवाने के लक्ष्य से हमने हरियाणा ब्लड डोनर ग्रुप बनाया हुआ है। मैंने आज 66वीं बार रक्तदान किया है। - सरदानंद राजली, किसान नेता
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें