फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिस्तौल दिखाकर हैड मास्टर का अपहरण कर गाड़ी, नकदी और सोने के जेवरात लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। आजाद नगर की गली नंबर चार के सामने रविवार देर रात हेड मास्टर से एक युवक ने चौधरीवास तक लिफ्ट मांगी। इसके बाद उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर पिस्तौल दिखाकर उसका अपहरण कर लिया और पूरी रात गाड़ी में घुमाते रहे। अलसुबह करीब चार बजे बाईपास पर उसे उतारकर एसयूवी गाड़ी, 48 हजार रुपये, मोबाइल और सोने की चेन व कड़ा लूटकर फरार हो गए। इसके बाद आजाद नगर के रहने वाले हेड मास्टर जसवंत ने आजाद नगर थाना पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आसपास के एरिया में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने जसवंत की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में आजाद नगर की गली नंबर चार में रहने वाले जसवंत कुमार ने बताया कि पटेल नगर स्थित राजकीय कन्या हाई स्कूल में हेड मास्टर के पद पर कार्यरत है। रविवार रात करीब 11.30 बजे गली नंबर चार के पास ही सड़क किनारे कार खड़ी कर उसमें बैठा था। इसी दौरान उसके पास एक युवक आया। उसने कहा कि चौधरीवास गांव तक जाना है। मैंने इंसानियत के नाते उसे बाईपास तक छोड़ दिया और वापस आ गया। और एक होटल के पास गाड़ी रोक दी। कुछ देर बाद जिस युवक को लिफ्ट दी थी वह अपने एक साथी के साथ आया। एक युवक ने मुझे पिस्तौल दिखाकर पीछे बैठा दिया और दूसरा युवक गाड़ी चलाने लगा। इसके बाद वे उसे सिवानी मंडी की तरफ ले गए। फिर शहर की तरफ आए और रेड स्क्वेयर मार्केट में दो एटीएम से 9-9 हजार रुपये निकाले। आरोपी एटीएम से निकाले 18 हजार समेत गाड़ी में रखे 30 हजार रुपये, साढ़े तीन तोले की सोने की चेन, साढ़े तीन तोले का कड़ा और गाड़ी लूटकर आर्यनगर और गंगवा गांव के बीच से गुजरने वाले बाईपास पर उतारकर फरार हो गए। इसके बाद आर्यनगर के सरकारी अस्पताल में एमएलआर कटवाई और पुलिस को सूचना दी।
शराब ठेके का कैमरा मिला बंद
घटना के बाद आजाद नगर थाना पुलिस शराब ठेके पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखने पहुंची जहां से युवक बीयर लेकर आया था। पुलिस को वहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद मिले। पुलिस अब आसपास की दुकानों पर लगे कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। इसके अलावा चौधरीवास टोल प्लाजा पर लगे कैमरे भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन

आजाद नगर निवासी हेड मास्टर जसवंत के अपहरण व लूट के मामले में घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। बदमाश पिस्तौल दिखाकर गाड़ी, 48 हजार रुपये और सोने के जेवरात छीन कर ले गए हैं। पुलिस जल्द ही आरोपियों को पकड़ लेगी। - सदानंद, आजाद नगर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें