फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका की हत्या कर शव खुर्द-बुर्द करने वाला प्रेमी दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। प्रेमिका की गला दबाकर हत्या करने और शव को खुर्द-बुर्द करने के करीब दो साल पुराने मामले में अदालत ने प्रेमी को दोषी करार दिया है। इस मामले में एडीजे डॉ. पंकज की अदालत दोषी को 29 मार्च को सजा सुनाएगी। अदालत ने दोषी को धारा 302 और 201 में दोषी करार दिया है।
पुलिस को 4 फरवरी 2017 को दी शिकायत में युवती के पिता ने बताया था कि उसकी चार लड़की व एक लड़का है और वह गांव में ही नाई की दुकान चलाता है। उसकी दो बेटियों की शादी 8 फरवरी 2017 को तय हुई थी। उसकी 19 वर्षीय दूसरी बेटी आईटीआई में पढ़ती थी। उसने शिकायत में बताया कि रोजाना की भांति वह तीन फरवरी को भी आईटीआई में गई थी, लेकिन देर शाम तक नहीं लौटी। उसकी काफी जगह तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया। इस कारण अगले दिन उसने भट्टू थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। बाद में पता चला कि उसकी बेटी गांव के ही युवक संदीप के साथ बाइक पर बैठकर गई थी। उसके बाद बेटी का शव सदलपुर गांव के पास सरसों के खेत में पड़ा मिला। जब मौके पर गया तो पता चला कि उसकी बेटी की गला दबाकर हत्या की गई थी। शिकायत में मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि संदीप और उसकी बेटी का प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन संदीप ने उसकी बेटी की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले से शादीशुदा था दोषी, प्रेमिका ने कहा था-मैं तो आपके साथ रहना चाहती हूं
आदमपुर पुलिस ने पांच फरवरी को संदीप को हत्या और शव को खुर्द-बुर्द करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया था। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की तो उसने बताया कि वह शादीशुदा है और पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। घटना वाले दिन उसे बाइक पर बैठाकर आदमपुर लेकर आया था। रास्ते में उसने बताया कि उसकी शादी तय हो गई है। पांच दिन बाद शादी होनी है। उसने कहा कि मैं वहां शादी नहीं करना चाहती हूं, तुम्हारे साथ रहना चाहती हूं। फिर दोनों सदलपुर गांव के पास आए और एक सरसों के खेत में चले गए। वहां पर संदीप ने युवती के साथ शारीरिक संबंध भी बनाए। पुलिस को दिए बयान के अनुसार संदीप ने कहा कि युवती की चुन्नी उसने खुद के गले में डाल ली। इस पर युवती ने उससे कहा कि पहले उसे मार दो। इसके बाद संदीप ने चुन्नी से उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। उसके बाद चुन्नी, उसका कड़ा, नोट्स आदि सामान उसके बैग में डाल दिया। फिर आदमपुर के लिए निकल पड़ा। कुछ देर बाद दोबारा से वह युवती के शव के पास गया और उसे ठिकाने लगाने की सोची। दिन होने के कारण वहां लोगों का आना-जाना देखकर वह ऐसा नहीं कर सका। इसके बाद उसने सामान लिया और बाइक पर सवार होकर गांव की तरफ चल पड़ा। रास्ते में चबरवाल गांव की नहर में एक-एक करके सामान फेंक दिया और मोबाइल की सिम को भी तोड़ दिया। मोबाइल फोन को भी उसने एक गड्ढे में दबा दिया। उसके बाद वह अपने घर चला गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान सामान बरामद कर लिया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें