अग्रोहा। बालसमंद के पास खेत में खुले बोरवेल में गिरे मासूम नदीम के मामले से सबक लेते हुए गांव किरमारा की पंचायत सचेत हुई है। पंचायत ने गांव के तालाब पर बने करीब पचास फीट गहरे वर्षों से बंद कुएं को जेबीसी से भरवा दिया। ग्रामीणों ने बताया कि वह अपने पशुओं को तालाब पर पानी पिलाने के लिए लेकर आते हैं। पहले इस कुएं में गोवंश व अन्य पशु गिरकर मर चुके हैं। यह कुंआ किसी बडे़ हादसे को न्योता देता, इससे पहले ही ग्रामवासियों ने सरपंच सुनीता को इस बारे में अवगत करवाया। इसके बाद सरपंच ने तुरंत जेसीबी मंगवा कर कुएं को भरवा दिया। इस मौके पर सुनील क्रांतिकारी, विकास योगी, अमरजीत, ओमप्रकाश, भीमसिंह, शमशेर सिंह, साधुराम, पवन व लीलू आदि ग्रामीण मौजूद रहे।