फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महंगे पेट्रोल डीजल के सवाल पर चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग कहानी सुनाने लगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
हरियाणा प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग महंगे पेट्रोल-डीजल के रेट पर कुम्हार और किसान की बेटी की शादी की कहानी सुुनाते हुए बोले, देश की तरक्की के लिए महंगा पेट्रोल बिक रहा है। महंगा पेट्रोल मिल रहा है तो आपको सड़कें भी चकाचक मिल रही हैं।
हिसार में मीडिया से रूबरू हो रहे हरियाणा प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन गोपाल शरण गर्ग प्रदेश सरकार की व्यापारियों की दी गई सौगातें गिना रहे थे। मीडियाकर्मियों ने उनसे महंगे डीजल-पेट्रोल पर सवाल पूछा तो वह जवाब नहीं दे सके। इसे इंटरनेशनल लेवल पर रेट बढ़ने की बात कहने लगे। जब चेयरमैन को बताया कि 2014 की तुलना में आज क्रूड ऑयल सस्ता होने की जानकारी तो वे एक परिवार की एक बेटी की शादी किसान और दूसरी बेटी की शादी कुम्हार के घर होने की कहानी सुनाने लगे। जब उन्हें जवाब नहीं आया तो चेयरमैन बोले, कांग्रेस सरकार में कोई सड़क चलने लायक नहीं बची थी। आज सारी सड़कें चकाचक हैं। गोपाल शरण गर्ग से सरसों की सरकारी खरीद को लेकर सवाल पूछा तो उन्होंने कहा हैफेड ने 4000 रुपये क्विंटल सरसों खरीदी। ऐसा नहीं करते तो सरसों 2800 से ज्यादा के भाव पर नहीं बिकती। इनेलो-बसपा गठबंधन के सवाल पर कहा कि कल तक जो एक-दूसरे को भला-बुरा कहते थे, वही आज राजनीतिक लाभ के लिए एक होने का ढोंग कर रहे हैं।
विज्ञापन


चंदा हड़पने के सवाल पर बोले, हमारे पास एक-एक रुपये का हिसाब
चंदा हड़पने के आरोप का जवाब देते हुए गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि हम अच्छा काम कर रहे हैं। हमारे पास दान में आए एक-एक रुपये का हिसाब है। कोई आकर बताएं कि हमने किससे चंदा लिया। अच्छे काम के लिए अगर आरोप लगे तो हमें कोई परेशानी नहीं।
विज्ञापन


20 किलोवाट लोड तक वालों को सस्ती बिजली
गोपाल शरण गर्ग ने कहा कि 20 किलोवाट तक के लघु उद्योगों, व्यापारियों के लिए बिजली की दरों को 6.65 रुपये से घटाकर 4.75 रुपये प्रति यूनिट किया है। तीन साल पहले हरियाणा उद्योग लगाने में सहूलियत की दृष्टि से देश में 14वें नंबर था। अब पहले स्थान पर है। जाट आरक्षण के दौरान जिन व्यापारियों की दुकानें व संपत्ति जलाई गईं, उन्हें प्रदेश सरकार ने 100 प्रतिशत मुआवजा दिया। जीएसटी लागू होने से पहले प्रदेश के पंजीकृत व्यापारी 2.27 लाख थे, अब बढ़कर 3.68 लाख हो गए। व्यापारियों को बीमा योजनाओं का लाभ एक जुलाई से मिलना शुरू होगा। व्यापारियों व दुकानदारों की कंपलीशन सर्टिफिकेट की वर्षों पुरानी मांग भी पूरी की है। इस अवसर पर हरियाणा व्यापार कल्याण बोर्ड सदस्य रवि सैनी, सूरत से आए विनोद अग्रवाल, भाजपा जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी सुरेश गोयल धूपवाला, लक्ष्मीनारायण उर्फ घोलू गुर्जर, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री रतन सैनी, संजय सैनी मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें