फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद के बीच चौकीदारों का सम्मेलन पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती ---

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
दलित संगठनों की ओर से बुलाए गए भारत बंद के बीच हिसार में सीएम के कार्यक्रमों को लेकर पुलिस ने सात ड्यूटी मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। सम्मेलन में कोई असामाजिक तत्व न घुसे, इसके लिए तीन स्तर पर सुरक्षा जांच होगी। समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए तीन बेरिकेड्स से गुजरना होगा। पानीपत में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की गाड़ी पर हमले के बाद पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर अधिक सतर्क हो गया है। सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए डीजीपी बीएस संधू रविवार रात को ही हिसार पहुंच गए।
दलित संगठनों ने एससी-एसटी एक्ट में बदलाव के विरोध में मंगलवार को भारत बंद का एलान किया हुआ है। इसमें दलित संगठनों से जुडे़ सदस्य 11 बजे क्रांतिमान पार्क में जुटेंगे। क्रांतिमान पार्क से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चौकीदारों का राज्यस्तरीय सम्मेलन है। इसमें सीएम मनोहर लाल, वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, कृषि मंत्री ओपी धनखड़, जन स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारीलाल सहित अन्य वीआईपी रहेंगे। कुछ लोगों ने सीएम को काले झंडे दिखाने का एलान भी किया हुआ है। इसके चलते प्रशासन के सामने सीएम के कार्यक्रम को बिना किसी विरोध के पूरा कराना बड़ी चुनौती बना है। मंगलवार को ही सरपंचों ने पूरे जिले के सभी ब्लॉक में धरने-प्रदर्शन शुरू करने का एलान भी किया है।
विज्ञापन

महाबीर स्टेडियम के बाहर 400 पुलिसकर्मी होंगे तैनात
सीएम की सुरक्षा में छह कंपनियां लगाई जाएंगी। सुरक्षा के लिए दूसरे जिलों से 100 पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं। डीजीपी बीएस संधू खुद सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी करेंगे। रविवार देर शाम हिसार पहुंचे डीजीपी ने सुरक्षा संबंधी रिपोर्ट ली। सीएम सिक्योरिटी के एसपी मनीष चौधरी ने करीब एक से डेढ़ घंटे तक स्टेडियम में सुरक्षा व्यवस्था जांची।
ओवरऑल इंचार्ज होंगे एडीसी....
कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त उपायुक्त एएस मान को ओवरऑल इंचार्ज और एसडीएम हिसार को एरिया इंचार्ज बनाया गया है। अधिकारियों को सुबह नौ बजे से ही स्टेडियम पहुंचने के निर्देश जारी किए गए हैं।

ड्यूटी मजिस्ट्रेट यहां संभालेंगे व्यवस्था
गिरी सेंटर स्थित हैलीपेड पर डीआरओ
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में नायब तहसीलदार
हरियाणा कुरुक्षेत्र गोशाला हिसार प्रथम के बीडीपीओ
एचएयू फैकल्टी हाउस आदमपुर के नायब तहसीलदार
सेक्टर-14 स्थित पंजाबी धर्मशाला हुडा के संपदा अधिकारी
महाबीर स्टेडियम में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी
महाबीर स्टेडियम में नगर निगम के संयुक्त आयुक्त
हिसार के तहसीलदार को मुख्यमंत्री के दस्ते के साथ

70 खुफिया विभाग के तैनात रहेंगे
खुफिया विभाग हिसार के 35 कर्मचारियों के अलावा दूसरे जिलों से करीब 35 लोग बुलाए गए हैं। इनमें खुफिया विभाग के लोग दलित प्रदर्शन में रहेंगे। हर चौक पर एक या दो कर्मी रहेंगे। इसके अलावा खुफिया विभाग के कुछ लोग चौकीदार सम्मेलन में भी अंदर बैठेंगे। सीएम के सभी समारोह स्थल पर खुफिया पुलिस काम करेगी।

विधायक और जिला अध्यक्ष भी पहुंचे स्टेडियम
चौकीदार सम्मेलन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए विधायक डॉ. कमल गुप्ता, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया पार्टी पदाधिकारियों के साथ महाबीर स्टेडियम में पहुंचे। जिला महामंत्री सुजीत कुमार, आशा रानी खेदड़, जिला कोषाध्यक्ष रणधीर सिंह धीरू, पार्षद सुनील वर्मा, हनुमान ऐरन आदि भी मौजूद रहे।

सीएम के कार्यक्रम
11 से 1 बजे तक महाबीर स्टेडियम में चौकीदार सम्मेलन।
1.30 बजे सेक्टर-14 में पंजाबी धर्मशाला में शिलान्यास कार्यक्रम।
2.30 बजे हरियाणा कुरुक्षेत्र गोशाला में गो चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन।
4.00 हांसी में पूर्व सीपीएस विनोद भ्याणा के आवास पर शोक संवेदना देने जाएंगे।

मंडल आयुक्त ने परखीं तैयारियां
महाबीर स्टेडियम में दो अप्रैल को होने वाले राज्यस्तरीय चौकीदार सम्मेलन की तैयारियों को लेकर रविवार को मंडल आयुक्त राजीव रंजन, उपायुक्त अशोक कुमार मीणा, एसपी मनीषा चौधरी, एडीसी एएस मान ने निरीक्षण किया। आयुक्त राजीव रंजन ने प्रबंधों के संबंध में अधिकारियों को जरूरी दिशानिर्देश जारी किए।

राजकीय महाविद्यालय में वाहनों की पार्किंग...
चौकीदारों को लेकर आने वाली सभी बसें साउथ बाईपास से होते हुए राजगढ़ रोड के रास्ते राजकीय महाविद्यालय पहुंचेंगी। यहां इनकी पार्किंग की व्यवस्था की गई है। विशिष्ट और अति विशिष्ट व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग महाबीर स्टेडियम में करवाई जाएगी।

चिकित्सा टीम भी रहेंगी तैनात
समारोह स्थल पर रंगोली निर्माण, बिजली की सुचारु आपूर्ति और चिकित्सा टीमों की नियुक्ति के संबंध में उन्होंने संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की भी रिपोर्ट ली। इस अवसर पर चंडीगढ़ से पहुंचे मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात सीआईडी के एसएसपी मनीष चौधरी ने भी सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की।
विज्ञापन

रूट डायवर्जन रहेगा
आटो जहाजपुल से मिलगेट के एरिया ऑटो शहर की ओर नहीं आ सकेंगे। फव्वारा चौक से बस अड्डा जाने के लिए ऑटो का रूट प्रभावित किया जाएगा। मलिक चौक से रानी लक्ष्मीबाई चौक तक रूट डायवर्ट रहेगा। वाहनों को सुबह नौ बजे से इस दायरे में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मलिक चौक से लक्ष्मीबाई चौक की ओर आने के लिए पारिजात चौक होकर आना होगा। लक्ष्मीबाई चौक से मलिक चौक की ओर जाने के लिए भी पारिजात चौक, लोहा मंडी का रोड अपनाना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें