फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी के साथ भैंस खरीदने जा रहे अधेड़ को डाबड़ा के पास कार ने टक्कर मारी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। डाबड़ा गांव के पास पत्नी के साथ भैंस खरीदने जा रहे रोहतक के गांव भगवतीपुर के 47 वर्षीय अजीत सिंह को रविवार सुबह डाबड़ा के पास एक कार ने टक्कर मार दी, जिससे अजीत गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है। रोहतक जिले के गांव भगवतीपुर की सतवंती ने पुलिस को बयान दिए कि उनके पति अजीत खेती करते थे। इसके साथ वह किराने की दुकान चलाते थे। वह और पति रविवार को सुबह सात बजे डाबड़ा गांव में भैंस खरीदने आई थी। वे बस से डाबड़ा गांव के बस स्टैंड पर पहुंचे और खेतों में बनी ढाणी की तरफ जाने लगे। इसी दौरान पीछे से तेज गति में आई एक कार नेे उसके पति को टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों ने मदद की और अजीत को उपचार के लिए सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सूचना मिलने पर शव कब्जे में ले लिया। शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया। सदर थाना पुलिस ने मृतक की पत्नी सतवंती के बयान पर कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें