फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार चुनाव में दो नामांकन वापस लेने के बाद 6 प्रत्याशी मैदान में

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बार एसोसिएशन चुनाव में बुधवार को नामांकन वापस लेने के अंतिम दिन प्रधान पद के उम्मीदवार रामचंद्र कक्कड़, सुरेंद्र सिंह सैनी ने अपने प्रधान के पद के नॉमिनेशन वापस ले लिए। प्रधान पद के लिए अब नरेश गोयल, प्रेम बिसला, सुरेंद्र बैनीवाल,अमित सैनी, मनदीप बिश्नाई, प्रदीप बाजिया मैदान में हैं।
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष पद के लिए धर्मपाल एस भाटिया ने नॉमिनेशन वापस ले लिया। कुल 26 में से तीन लोगों के नामांकन वापस लेने के बाद अब 23 प्रत्याशी मैदान में हैं जिसमें प्रधान पद के लिए छह, उपप्रधान के लिए पांच ,सचिव पद के लिए तीन, सह सचिव के लिए 5, खजांची के पद के लिए 2 और लाइब्रेरी इंचार्ज के पद के लिए 2 नाम बचे हैं। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के प्रधान ओमप्रकाश कोहली की अध्यक्षता में हुई जिसमें नए व पुराने चैंबरों के सभी ब्लॉकों, बार रूम के पास, टाइपिस्टों के पास की जगह पर कूड़ेदान रखवाने का फैसला लिया। इस मौके पर हिसार बार के उपप्रधान बृजमोहन जिंदल, किशोर दहिया, नारायण दत्त वत्स, सहित अधिवक्ता सुरेंद्र मोहन आनंद, लाल बहादुर खोवाल, प्रणव कुमार संधीर आदि मौजूद रहे। चुनाव वाले दिन मतदान की विडियोग्राफी भी की जाएगी।
विज्ञापन


बार चुनाव में आगे की प्रक्रिया
21 मार्च को तीन बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे
06 अप्रैल को सुबह 9 से 4.30 तक मतदान
06 अप्रैल को शाम 5 बजे से मतगणना
-------------------------
कौन किस पद की दौड़ में
प्रधान पद -नरेश गोयल, प्रेम बिसला, सुरेंद्र बैनीवाल, अमित सैनी, मनदीप बिश्नाई, प्रदीप बाजिया,
उपप्रधान- अनिल कुमार श्योराण, निशी भार्गव, संदीप दहिया, गौरव बैैनीवाल, नवीन धमीजा
सचिव-रामनिवास कुुलेरिया, संदीप बूरा, सोमदत शर्मा
सहसचिव-रेखा मितल, रोहित धमीजा, सुमित फौगाट, भूपेंद्र गांधी, नवीन राजली,
लाइब्रेरी इंचार्ज- प्रदीप जांगड़ा, अमित कुमार सैनी
कोषाध्यक्ष - सुखबीर नेहरा, पंकज कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें