अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
एक बार फिर से तापमान में गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार तेज हवाएं चलने से मौसम परिवर्तन के कारण रात्रि तापमान में गिरावट आई है। वीरवार मौसम का सबसे सर्द रहा। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार 10 दिसंबर तक मौसम में परिवर्तन बना रहेगा। 10 के बाद आसमान में बादलों का प्रभाव रहेगा।