फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बंद मकान से 30 तोले सोना और 2 लाख की नकदी चोरी

Mon, 14 Sep 2026 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
घटना के बाद बेड पर ​बिखरा सामान। संवाद
विज्ञापन
हांसी। सेक्टर-6 में रविवार अलसुबह एक बंद मकान में सेंध लगाकर करीब 30 तोले सोने के आभूषण और लगभग दो लाख रुपये की नकदी चोरी कर ली गई। मकान मालिक एवं श्याम श्यामा ग्रुप के उपप्रधान शिवम गर्ग परिवार सहित खाटू श्याम के जागरण में गए हुए थे।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में व्यापारी शुभग गर्ग ने बताया कि जागरण से लौटकर परिवार के सदस्य रविवार सुबह जब करीब ढाई बजे घर पहुंचे तो अंदर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और कमरों में सामान अस्त-व्यस्त था। जांच की तो 30 तोले सोने के आभूषण और करीब दो लाख की नकदी गायब मिली।
सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में चार युवक दिखाई दिए हैं। पुलिस फुटेज के आधार पर संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।
सिटी थाना प्रभारी सुखजीत सिंह ने बताया कि मामले की जांच जारी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें