फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सीईटी के लिए 30 हजार परीक्षार्थी परिजनों के साथ पहुंचे शहर, लगा जाम

Sun, 27 Jul 2025 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
बस स्टैंड पर यात्रियों की भीड़। 
विज्ञापन
हिसार। सीईटी के लिए शनिवार को 30 हजार परीक्षार्थी अपने परिजनों के साथ शहर में पहुंचे। इनमें से करीब एक चौथाई परीक्षार्थी अपने वाहन लेकर परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे जिससे शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। इसका परिणाम यह हुआ कि शहर में कई घंटों तक जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

पहली शिफ्ट के लिए परीक्षार्थी सुबह सवा 9 बजे तक सार्वजनिक व निजी वाहनों से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। दोपहर 12 बजे जैसे ही पहली शिफ्ट की परीक्षा खत्म हुई और ये परीक्षार्थी अपने घरों की तरफ निकले तो शहर में खासकर आईजी चौक से बस स्टैंड तक जाम लग दिया। करीब एक घंटे तक यह जाम लगा रहा। इसके बाद शाम 5 बजे दूसरी शिफ्ट के खत्म होते ही दोबारा से यही हालात बने और शहर जाम-जाम हो गया। करीब एक से डेढ़ घंटे बाद ही शहरवासियों को जाम से राहत मिली। उधर पुलिस प्रशासन की तरफ से सभी चौक-चौराहों पर यातायात व्यवस्था संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस कर्मचारियों की तैनात की गई थी। दिन भर ये कर्मचारी यातायात व्यवस्था को संभालते नजर आए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें