फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना से तीन लोगों की मौत, 79 संक्रमित भी मिले

विज्ञापन
लोगों के सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। जिले में 24 घंटे के अंतराल में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन दो व एक प्राइवेट अस्पताल में उपचाराधीन कोरोना संक्रमित की मौत हो गई। मृतकों में एक पंजाब के पातड़ा का और दो भिवानी व सिरसा जिले के रहने वाले थे। उधर शनिवार को कोविड-19 घोषित दोनों लैब और प्राइवेट लैब के अलावा एंटीजन टेस्ट किट से जांच के दौरान 79 नए कोरोना पॉजिटिव मामले भी मिले हैं। इनमें से 76 जिले के रहने वाले हैं, जबकि अन्य अन्य जिलों के निवासी हैं। जिले में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 2198 पर जा पहुंचा है।
विज्ञापन

तीनों की हालत थी गंभीर
अग्रोहा मेडिकल कॉलेज के नोडल अधिकारी डॉ. राजीव चौहान के मुताबिक 58 वर्षीय महिला सिरसा जिले की और दूसरा संक्रमित व्यक्ति भिवानी जिले का रहने वाला था। दोनों ही काफी दिनों से यहां पर दाखिल थे और शुगर और बीपी की शिकायत के चलते दोनों की हालत गंभीर थी। वहीं पंजाब के पातड़ा निवासी मृतक संक्रमित 61 वर्षीय व्यक्ति का शहर के प्राइवेट अस्पताल में उपचार चल रहा था और वह 26 अगस्त को वहां पर दाखिल हुआ था, जहां पर चिकित्सकों ने उसका कोविड-19 टेस्ट के लिए सैंपल लिया था, जिसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा मृतक शुगर और बीपी जैसे गंभीर बीमारी से ग्रस्त था।
यहां से मिले संक्रमित
पटेल नगर से 9, विजय नगर के 12, सेक्टर 14 से पांच, हांसी के अलग-अलग इलाकों से 10, बरवाला से नौ, अग्रोहा मेडिकल कॉलेज से दो, मिल गेट, अनाज मंडी, सेक्टर 16, जिंदल अस्पताल, पीएलए, अर्बन एस्टेट, रामपुरा मोहल्ला, संत नगर, आजाद नगर, पुलिस लाइन एरिया से एक पुलिसकर्मी, चंद्रलेन, जिंदल कॉलोनी, बालावास गांव, तलवंडी गांव सहित आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें