फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋषि नगर से पकड़े 29 पशु, निगम कर्मचारी पकड़ने के लिए बोलते रहे, पुलिस की सुस्ती के कारण बाइक सवार एक पशुपालक हुआ फरार

विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त की गई पशुपालक की बाइक। - फोटो : Hisar
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम का शहर से बेसहारा पशु पकड़ने का अभियान वीरवार को भी जारी रहा। निगम की टीम ने ऋषि नगर व सेक्टर-14 से 29 दुधारू गायों को पकड़ा। इस दौरान अभियान में कुछ पशुपालकों ने बाधा डालने का भी प्रयास किया। पुलिस ने एक पशुपालक की बाइक को जब्त कर लिया, जबकि एक पशुपालक पुलिस की सुस्ती का फायदा उठाकर भाग निकला। आरोप है कि निगम कर्मचारियों के कहने के बाद भी पुलिस ने उसे नहीं पकड़ा।
विज्ञापन

उधर, सैनियान मोहल्ला में पशुपालकों द्वारा पशु छुड़वाने के मामले में निगम प्रशासन की तरफ से पुलिस को शिकायत दे दी गई है। बता दें कि शहर में बेसहारा पशुओं के हमले की लगातार हुई घटनाओं के बाद से निगम प्रशासन ने अभियान चलाया है। इसके तहत निगम की टीम प्रतिदिन शहर के अलग-अलग हिस्सों से बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोअभयारण्य पहुंचा रही है।
ऋषि नगर में बेसहारा पशुओं को पकड़ते समय एक पशुपालक टीम के आसपास बाइक पर घूम रहा था। वह न सिर्फ पशुओं को भगा रहा था, बल्कि टीम को अपशब्द बोल रहा था। इस बारे में टीम ने मौके पर मौजूद पुलिस कर्मचारियों से उसे पकड़ने के लिए कहा लेकिन पुलिस कर्मियों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। हालांकि टीम ने उक्त पशुपालक की बाइक का नंबर एचआर टू जीरो एएस 0847 नोट कर लिया है।
विज्ञापन

लावारिस खड़ी बाइक की नंबर प्लेट पर लगा था गोबर, पुलिस ने किया जब्त
टीम के बार-बार पशुपालक को पकड़ने के बारे में बोलने पर पुलिस टीम ने उक्त पशुपालक का पीछा किया। इस दौरान कुछ दूरी पर लावारिस बाइक खड़ी मिली। बाइक की नंबर प्लेट पर गोबर लगा था। बाइक देेखकर टीम ने कहा कि यह बाइक किसी पशुपालक की ही है। इसके बाद पुलिस ने उक्त बाइक को जब्त कर लिया।
शहर में बने पशुबाड़ों की करवाई जाएगी पहचान : गर्ग
शहर में काफी संख्या में अवैध पशुबाड़े बने हैं। अमर उजाला ने इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया था। अब निगम प्रशासन ऐसे पशु बाड़ों की पहचान करवाएगा। निगमायुक्त अशोक गर्ग ने कहा कि जल्द ही इन पशु बाड़ों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा निगम की तरफ से एसपी को और पुलिस कर्मचारी उपलब्ध करवाने के लिए पत्र लिखा जाएगा।
पशुओं से नहीं मिली निजात, पद से इस्तीफा दें विधायक : अमित ग्रोवर
पार्षद अमित ग्रोवर ने कहा कि शहर में बेसहारा पशुओं को समस्या गंभीर बनी हुई है, लेकिन शहर के मुख्य जनप्रतिनिधियों ने कोई सुध नहीं ली है। प्रदेश सरकार ने शहर के लिए गोअभयारण्य का निर्माण करवाया, मगर समस्या आज भी ज्यो की त्यों है। शहर के विधायक ने 2014 में पहला चुनाव लड़ा था, तब उनका मुख्य मुद्दा शहर की सड़कों से पशु हटाने को लेकर था, लेकिन अपने पिछले कार्यकाल में उन्होंने इस पर कोई सुध नही ली। दोबारा 2019 में चुनाव हुए तो फिर से विधायक कमल गुप्ता ने सड़कों से पशु हटाने की बात कही थी। अगर वह इस समस्या से निजात दिलाने में असमर्थ है तो वह विधायक पद से इस्तीफा दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें