फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: हिसार शहर में 2.8 मिमी बरसा पानी, आज मतदान में खलल के आसार

Sat, 05 Oct 2024 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। पश्चिमी विक्षोभ के असर से शहर में शुक्रवार शाम को 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, मौसम विशेषज्ञ की मानें तो शनिवार दोपहर बाद भी बारिश की संभावना रहेगी, जिससे मतदान में खलल पड़ सकता है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि शुक्रवार को उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से एक कम दबाव का क्षेत्र उत्तरी राजस्थान पर बना है। इसके असर से शुक्रवार दोपहर बाद हिसार सहित अन्य पश्चिमी जिलों में बूंदाबांदी से लेकर हल्की बारिश की गतिविधियां हुईं। शनिवार को यह पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा।
इसके असर से हिसार के अलावा सिरसा, फतेहाबाद, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, नूंह व पलवल जिले में तेज हवाओं और गरज-चमक के साथ बिखराव वाली हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की संभावना भी है। इसके बाद 8 अक्तूबर को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे एक बार फिर से मौसम में बदलाव आएगा।
विज्ञापन


तापमान में आई मामूली गिरावट
सुबह से मौसम काफी गर्म रहा। हालांकि दोपहर बाद आसमान में हल्के बादल छाने शुरू हो गए। शाम करीब 5 बजे अचानक मौसम ने करवट ली और फुहारें गिरनी शुरू हो गई। इसके बाद हल्की बारिश होने लगी, जो कुछ मिनटों के बाद ही थम गई। इस दौरान अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री दर्ज की किया। वीरवार के मुकाबले शुक्रवार को दिन के तापमान में 0.8 डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य से 1.7 डिग्री ऊपर रहा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री ज्यादा रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें