फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: बस अड्डे पर बहन को छोड़ने आए पुलिसकर्मी की जेब से 25 हजार रुपये चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। बस अड्डे पर बहन को छोड़ने आए एक पुलिसकर्मी की जेब से अज्ञात युवक 25 हजार रुपये निकाल ले गए। सिटी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव कुतियावाली हाल विराट नगर निवासी रामेश्वरदास ने बताया कि वह 21 मई को अपनी बहन को बस स्टैंड छोड़ने गया था। जब वह बहन को बस में बैठा रहा था, तभी एक लड़की ने उसे बताया कि उसकी जेब से पैसे निकाल लिए गए हैं। वहां 13-14 साल के कुछ लड़के मौजूद थे, जो तुरंत मौके से भाग गए। जेब चेक करने पर उसमें रखे करीब 25 हजार रुपये, डेबिट कार्ड, हरियाणा पुलिस का एसपीओ आईडी कार्ड, फौज की कैंटीन का कार्ड और आधार कार्ड गायब मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें