फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: कुलाना व बीड़ फार्म में 2.19 किलोमीटर रास्ता होगा पक्का, जमावड़ी में बनेगा पशु चिकित्सालय

Mon, 09 Jun 2025 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
हांसी विकास कार्यों का शुभारंभ करते हुए विधायक विनोद भयाना।
विज्ञापन
हांसी। जमावड़ी, कुलाना व बीड़ फॉर्म में सवा करोड़ रुपये की लागत से तीन विकास कार्य होंगे। इसमें जमावड़ी में पशु चिकित्सालय बनेगा। वहीं कुलाना व बीड़ फार्म में खेतों के 2.19 किलोमीटर लंबे रास्ते को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक विनोद भयाना ने रविवार को हल्के में सवा करोड रुपये लागत की तीन विकास परियोजनाओं की आधारशिला रख निर्माण कार्य शुरू करवाया। इनमें जमावड़ी गांव में 30 लाख रुपये की लागत से पशु चिकित्सालय बनेगा।
कुलाना गांव में मुख्यमंत्री खेत खलिहान योजना के तहत 1.46 किलोमीटर और बीड़ फॉर्म गांव को ढाणी पाल गांव से जोड़ने 0.73 किलोमीटर लंबे रास्ते का पक्का किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कुलाना गांव में शुरू की गई विकास परियोजना पर 60 लाख रुपये की धनराशि खर्च आएगी। बीड फॉर्म को ढाणी पाल गांव से जोड़ने वाले कच्चे रास्ते को पक्का करने के कार्य पर 33 लाख 45 हजार रुपये की राशि खर्च होगी।
विज्ञापन

इस अवसर पर भाजपा नेता राजपाल यादव, अटल मंडल अध्यक्ष श्याम खांडा, कुलाना गांव के सरपंच प्रतिनिधि सोनू घोड़ेला, धर्मपुरा गांव के सरपंच संजीव, रामधारी यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें